रिपोर्ट ;- मयंक शास्त्री
बारुण(औरंगाबाद):- बिहार प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ औरंगाबाद जिला के बारुण प्रखंड में माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रखंड स्तरीय चुनाव का आयोजन उच्च विद्यालय बारुण के प्रांगण में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। जहां प्रखंड अध्यक्ष शैलेश कुमार उच्च विद्यालय बारुण के सचिव, शशि भूषण लाल केशव उच्च विद्यालय सोन नगर के राज्य परिषद, डॉ साधु शरण सिंह, अखिलेश्वर प्रसाद सिंह, संजीव कुमार जिला परिषद के सदस्य, धर्मेंद्र कुमार सिंह, राकेश कुमार, रामप्रवेश उराव, एनुल हक, अरुण कुमार राय अनुमंडल परिषद के सदस्य, राकेश कुमार, मनोज कुमार, सुरेंद्र कुमार सिंह, संतोष कुमार, मिथिलेश कुमार आदि निर्विरोध चुने गए। चुनाव के पीठासीन पदाधिकारी विनोद कुमार सहायक मतदान अधिकारी विमलेश कुमार, पर्यवेक्षक जगनारायण पाठक द्वारा सभी को निर्विरोध चुनाव जीतने की घोषणा किए। इस अधिवेशन में जिला माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष हजारी सिंह, अखिलेश्वर सिंह पूर्व प्रधानाध्यापक, धर्मेंद्र कुमार सिंह उर्फ बबलू सिंह प्रधानाध्यापक जेपी उच्च विद्यालय धरमपुर, सेवानिवृत्त शिक्षक रामस्वरूप सिंह, बद्री नारायण सिंह, कन्हैया सिंह, मोहम्मद समीम अंसारी, प्रभारी प्रधानाध्यापक केशव उच्च विद्यालय सोन नगर एवं प्रखंड के सभी माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक उपस्थित रहे।
