रिपोर्ट ;- वारिस अली
डेहरी /रोहतास
राजद नगर अध्यक्ष (शांति देवी) की अध्यक्षता में वार्ड नं 34 में सदस्यता अभियान एवम महिला संगठन अभियान चलाया गया , जिसमे महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिसा ली। इस अभियान में महिलाओं द्वारा, नगर में हो रहे महिलाओं के साथ अन्याय, दुर्वेहार के खिलाफ एक स्वर में साथ खड़े होने की बाते की गई। इसी के साथ जो महिलाएं सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं उठा पा रही जैसे की ई श्रम कार्ड,राशन कार्ड,भूमिहीन,वृद्धा पेंशन, आयुष्मान कार्ड इत्यादि का लाभ दिलाने का आश्वासन राजद नगर अध्यक्ष (शांति देवी) द्वारा दिया गया। इस अभियान में राजद नगर उपाध्यक्ष (मंजु देवी), वार्ड अध्यक्ष राखी देवी, सोनाझारी देवी, हीरामती देवी, कुमकुम देवी, रेखा देवी एवम अमन कुमार उपस्थित थे! एवम् बहुत सारी महिला उपसिथत थी!
