रिपोर्ट ;- वारिस अली
डेहरी /रोहतास
अदरी देवी मेमोरियल हॉस्पिटल में आज बेहद ही गरीब एक 5 वर्ष के छोटे बच्चे के टूटे जबड़े का बिना चिर-फाड़ के आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके जोड़ा गया, क्योंकि बच्चें तो बच्चे होते है मुँह तो खोलेगा नही इसलिए एक आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल करके उसकी आर्थिक परेशानियों को देखकर दन्त चिकित्सक डॉ ओ पी आनन्द और डॉ रवि रंजन ने मुफ्त में उस बच्चे का ईलाज किया। जिससे बच्चे के परिजन जो कि राजपुर के रहने वाले है वो काफी खुश दिखे। उनकी काबिलियत और इस तरह के असहायों की मदद को देखकर हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ बीरेन्द्र कुमार ने प्रशन्नता जाहिर की और कहा कि आप शहर में दन्त चिकित्सा में अलग तरह के जो काम कर रहे हैं, इससे मैं निश्चिन्त हुँ की आने वाला समय आपका होगा। इस तरह की सेवाभाव से मुझे पूर्ण विश्वास है कि डॉ ओ पी आनन्द के द्वारा दांत के रोगों और टूटे जबड़ों के पीड़ितों के सफल ईलाज से हमारे हॉस्पिटल को एक और ऊंचाई हासिल होगी।