रिपोर्ट ;- गौतम कुमार , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
रोहतास पुलिस ने बड़ी चालाकी से काम लेते हुए एक वायरल वीडियो तैयार कराने वाले कई मामलों का अभियुक्त सफेदपोश एक साजिशकर्ता के चेहरे से नकाब उतार दिया नासरीगंज थाने की पुलिस को बदनाम करने वाला खुद अपने ही बुने हुए जाल में फस चुका रोहतास पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए सघन छापामारी में जुट गई है रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर पत्रकारों को बताया कि
रोहतास जिले के नासरीगंज थाना अंतर्गत अमियावर में 10 अप्रैल को शराब की होम डिलीवरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था। जिसमें दो युवकों के बीच शराब की खरीद और बिक्री की जा रही थी। वीडियो में अंग्रेजी शराब की 2 बोतलों की कीमत 1200 रुपए बताई जा रही थी। शराब की होम डिलीवरी करने वाले युवक द्वारा नासरीगंज थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सहित पुलिस के संरक्षण में शराब की होम डिलीवरी करने की बात कही जा रही थी।
रोहतास एसपी आशीष भारती शराब की होम डिलीवरी वाले वीडियो वायरल मामले को काफी गंभीरता से लिया गया। इस मामले में संलिप्त युवको की गिरफ्तारी के लिए बिक्रमगंज एसडीपीओ के नेतृत्व में SIT टीम का गठन किया गया। एसआईटी टीम के द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही थी। जिसके दौरान एसआईटी की टीम ने शराब खरीदने वाले उज्जवल कुमार उर्फ बबलू और सौरभ कुमार सोनू को गिरफ्तार कर लिया
, रोहतास एसपी आशीष भारती ने. प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों को बताया कि नासरीगंज के अमियावर के रहने वाले बालू माफिया गांधी चौधरी के द्वारा पुलिस की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से साजिश के तहत शराब की होम डिलीवरी करने और खरीदने का वीडियो इन युवकों के द्वारा बनवाया गया और उसे सोशल मीडिया सहित अन्य माध्यमों से वायरल किया गया। रोहतास एसपी ने बताया कि बालू माफिया गांधी चौधरी पर अवैध बालू खनन, हत्या सहित कई अपराधिक मामले बिहार सहित झारखंड में कुल 13 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि
नासरीगंज के अमियावर में जर्जर लोहे के पुल के अवशेष की चोरी में भी गांधी चौधरी की साजिश थी। जिसका रोहतास पुलिस ने उक्त मामले में संलिप्त 8 लोगो की गिरफ्तारी कर साजिश को नाकाम कर दिया। उसी से नाराज होकर गांधी चौधरी ने पुलिस की छवि को बदनाम करने के उद्देश्य से प्रायोजित तरीके से शराब की होम डिलीवरी पुलिस के संरक्षण में करने का वीडियो वायरल किया । रोहतास एसपी आशीष भारती ने यह भी कहा कि साजिशकर्ता को एवं वायरल वीडियो मामले में सनलिप्त अन्य लोगो की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी।
