रिपोर्ट ;- गौतम कुमार , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
भारतीय जनता पार्टी के 42 वे स्थापना दिवस के अवसर पर डेहरी नगर के बैनर तले नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता की अध्यक्षता में पदयात्रा निकाली गई तत्पश्चात धूमधाम से भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस मनाई गई। स्थापना दिवस पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवम पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यकर्ताओ ने वंदेमातरम,भारत माता की जय,भाजपा जिंदाबाद,मुखर्जी,दीनदयाल अमर रहे,नरेंद्र मोदी जिंदाबाद नारो के नारे लगाएं उसके बाद यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी का सम्बोधन स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं ने सुना। नगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा कि भाजपा का गठन 6 अप्रैल 1980 को हुआ परंतु इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा हुआ है।गांधी जी की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर प्रतिबंध लगा दिया गया दूसरी तरफ नेहरूजी से वैचारिक मतभेद होने के बाद श्यामा प्रसाद ने नेहरू मंत्रिमंडल से त्यागपत्र दे दिया फलतः 21 अक्टूबर 1951 को मुखर्जी जी की अध्यक्षता में हुई। जो आगे विषम परिस्थितियों और राष्ट्रवाद के प्रति निष्ठा को लेकर भारतीय जनता पार्टी का 6 अप्रैल 1980 को गठन हुआ। ओके कार्यक्रम में भाजपा के पदाधिकारी एवं नेता तथा समस्तकार्यकर्ता उपस्थित रहे।. दूसरी तरफ इंद्रपुरी क्षेत्र के बरडीहा स्थित आनंद मैरिज हॉल में मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे के नेतृत्व में भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया सर्वप्रथम डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया और सामूहिक रूप से वंदे मातरम राष्ट्रगान गाया गया कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के विकास कार्यों की चर्चा मुख्य रूप से करते हुए भाजपा के महापुरुषों को याद किया गया
