मजदूरों के सम्मान में प्रथम मई को संयुक्त श्रम कार्यालय डालमियानगर में कार्यक्रम आयोजित ÷सत्य प्रकाश




रिपोर्ट ;-गौतम कुमार , वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 


मजदूर दिवस के अवसर पर संयुक्त श्रम कार्यालय डालमियानगर में मजदूरों के सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ओके जानकारी देते हुए श्रम अधीक्षक सत्यप्रकाश ने हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को बताया कि.कार्यक्रम दो सत्रों में आयोजित किया जायेगा।.उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी रोहतास धर्मेंद्र कुमार होंगे प्रथम सत्र में जिलाधिकारी द्वारादीप प्रज्वलित कर विधवत कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा.उसके बाद मुख्य अतिथि और स्थानीय जनप्रतिनिधि द्वारा श्रमिकों को संबोधित किया जायेगा. तथा  ई श्रम कार्ड बनाने मैं बेहतर सहयोग देने वाले तीन वीएलई को सम्मानित किया जाएगा.उसके बाद सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और जिन मजदूरों का बकाया मजदूरी का भुगतान श्रम विभाग द्वारा कराया गया है उनसे वार्तालाप का कार्यक्रम है.इस मौके पर अभिनव कला संगम द्वारा संगीत एवं नाट्य के माध्यम से श्रम विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना की जानकारी के साथ श्रम के महत्त्व के बारे में बताया जाएगा.बिहार बिल्डिंग एंड  कंस्ट्रक्शन वर्कर वेलफेयर की जानकारी विस्तार पूर्वक श्रम अधीक्षक रोहतास द्वारा उपास्तिथ  मजदूरों को दी जाएगी.कार्यक्रम के दूतीये सत्र में प्रवासी मजदूर एवम शताब्दी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी.कार्यक्रम के आखिर में आयुष्मान कार्ड वितरण के बाद कार्यक्रम का समापन किया जायेगा. उक्त कार्यक्रम में आम जनता की सहभागिता एवं बेहतर उपस्थिति देने का अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि यहां की जनता एवं समाजसेवी और विभिन्न संस्था के लोगों द्वारा हमें भरपूर सहयोग मिला है जो हम भूल नहीं सकते तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा अभिनव कला संगम के सचिव नंदन गुप्ता ने कहां की स्थानीय कलाकारों द्वारा मजदूरों को समर्पित एक नेटवर्क का भी बेहतर प्रदर्शन होगा