रिपोर्ट ;- गौतम कुमार , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
डेहरी ऑन सोन अनुमंडल क्षेत्र के इंद्रपुरी थाना अंतर्गत चकनहा पंचायत भवन पर शनिवार को किसान क्रेडिट कार्ड एवं प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना का कैंप लगाकर 100 लोगों का आवेदन लिया गया डेहरी प्रखंड कृषि विभाग से आए हुए नोडल पदाधिकारी के रूप में कृषि समन्वयक अजीम अंसारी ने क्षेत्र से आए हुए किसानों का फॉर्म जमा कराया उन्होंने किसानों को बताते हुए कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाई जा रही स्कीम को कृषि विभाग द्वारा आयोजित किसानों के आय को दोगुना करने हेतु यह कदम उठाया गया है अब तक जो किसान पीएम सम्मान योजना के तहत वंचित रह गए हैं उनका फॉर्म जमा कराया गया जिस में प्रतिवर्ष ₹6000 की सहायता राशि दी जाती है साथ ही वैसे किसानों को जो अब तक केसीसी लोन बैंक से नहीं लिए हैं उसका भी फॉर्म जमा कराया गया ताकि आसानी से बैंक कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करा सके मौके पर मुखिया पूनम देवी, बड़ीहा गांव के पंच व डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे, किसान सलाहकार रवि कुमार, सहायक तकनीकी प्रबंधक पूनम कुमारी, सरपंच प्रतिनिधि निर्मल पांडे, गुडडू यादव, वार्ड सदस्य गणेश पांडे, रामायण राम, अमन पासवान समेत अन्य लोग उपस्थित हुए
