रिपोर्ट ;-गौतम कुमार , वारिस अली
डेहरी /रोहतास
माहे रमजान उल मुबारक के आखिरी जुमे की अलविदा की नमाज शहर के सभी मस्जिदों में भारी भीड़ के साथ हुई भीषण गर्मी में लू के चलते लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ी अलविदा की नमाज ईद से कम नहीं मानी जाती है इसलिए काफी संख्या में लोग मस्जिदों मैं नमाज पढ़ने पहुंचे शहर में सभी मस्जिदों के पास मस्जिद समितियों के जानिब से सफाई व्यवस्था और नमाजियों के लिए बेहतर इंतजाम किए गए थे शहर के जाने-माने मुफ्ती एवं स्टेशन रोड मस्जिद के इमाम जनाब कारी मुस्लिम सिद्दीकी कहां की माहे रमजान सबसे अव्वल महीना है इस महीने में कुरान नाजिल हुई थी लोगों ने कुरान की तिलावत घर से लेकर मस्जिद तक खूब किया शबे कद्र की रात को जाग कर अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी आज अलविदा की नमाज सभी लोगों ने भाई चारे के साथ अदा किया उन्होंने कहा कि हिलाल कमेटी के जानिब से ईद उल फितर की नमाज का वक्त मुकर्रर किया गया है स्टेशन मस्जिद बस्तीपुर मस्जिद में 8:30 बजे जामा मस्जिद मक्का मस्जिद में 8:15 बजे ईदगाह मस्जिद त्रिपाल कंपनी मस्जिद मदनी मस्जिद बिलाल मस्जिद रहमानी मस्जिद में 8:00 बजे गौसिया मस्जिद 7:30 बजे कमरन गंज मस्जिद में 8.45 बजे अदा किया जाएगा अलविदा की नमाज भी अनुमंडल क्षेत्र में स्थित 13 मस्जिदों में लोगों ने अदा किया उन्होंने आवाज से गुजारिश किया कि नमाज के पहले गरीबों का हक फितरा जकात की रकम नमाज पढ़ने के पहले अदा कर दें वरना नमाज नहीं होगी और आपसी भाईचारे का ख्याल रखो जरूरतमंदों को जरूर ख्याल करें यही सच्ची ईद होगी
.jpg)