रिपोर्ट ;- वारिस अली
डेहरी /रोहतास
. सोन नदी किनारे स्थित एक सभागार में बुद्धा चैरिटी फाउंडेशन के तत्वाधान में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर व ज्योतिबा फुले की जयंती समारोह धूमधाम से मनाया गया। मुख्य अतिथि बीएचयू के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ अमरनाथ पासवान, दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के ईस्ट इंडिया वाइस प्रेसिडेंट दिनेश पासवान, पूर्व डीआईजी राजेंद्र राम, अभियंता विनय चंचल, तथा बुद्धा चैरिटी फाउंडेशन के संस्थापक संजय पासवान के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उपस्थित अतिथियों ने बाबासाहेब और ज्योतिबा फुले की तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की। डॉ अमरनाथ पासवान ने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं ज्योतिबा फुले की विचारों को समझने की जरूरत है ,हम सभी उनके विचारों को अपनाएं, हमें इन दोनों महापुरुषों की जीवनी से सीख लेने की जरूरत है। विनय चंचल ने कहा कि बाबासाहेब ने जो संविधान में अधिकार दिए आज उन अधिकारों को सत्ता में बैठे लोग चाहते हैं कि देश बाबासाहेब के संविधान से नहीं बल्कि उनके विचारों से चले। प्रारंभ में विद्यालय के बच्चे द्वारा स्वागत गान गाया गया ,साथ ही भारतीय संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संजय पासवान तथा संचालन शशि कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन अरूण रावत ने किया।
पूर्व डीआईजी राजेंद्र राम, शिव शंकर प्रसाद , डॉ रवि ',दीपू , डॉ0 गंगासागर सिंह समेत दर्जनों उपस्थित थे।
