रिपोर्ट ;- वारिस अली
डेहरी /रोहतास
डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में रोहतास जिला भाजपा उपाध्यक्ष परमहंस सिंह व भाजपा नेता प्यारेलाल ओझा उपस्थित हुए सर्वप्रथम सामूहिक रूप से पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जीके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित की गई तत्पश्चात भारत माता की जय का नारा लगाया गया मंडल की ओर से आए हुए अतिथियों को माला व अंग वस्त्र से सम्मानित किया गया प्रत्येक पंचायत से आए हुए शक्ति केंद्र प्रभारियों व दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं को बताते हुए मंडल प्रभारी श्री सिंह ने कहा कि जगदीशपुर, आरा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के द्वारा वीर कुंवर सिंह के विजयोत्सव के अवसर पर तिरंगे के साथ यात्रा निकाल कर भारत गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करेगा इसके लिए विदेशों से 1200 कर्मी भारत आएंगे कार्यक्रम की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है वहीं भाजपा नेता प्यारेलाल ओझा ने कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर कार्य कर अपनी सारी ताकत झोंकने का आह्वान किया श्री ओझा ने प्रखंड से सैकड़ों कार्यकर्ताओं को आरा चलने का टास्क सभी पंचायत पदाधिकारियों को दिया उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि अभी गर्मी का समय है इसलिए सभी लोग जलपान एवं पानी की व्यवस्था स्वयं करेंगे ताकि भीड़ भाड़ में कोई परेशानी ना हो सके वैसे जगदीशपुर में भी कार्यकर्ता का ख्याल कर उचित व्यवस्था की गई है मुख्य सड़क पर जाम ना लगे इसके लिए चप्पे-चप्पे पर प्रशासन मुस्तैद रहेगी मौके पर मंडल महामंत्री सोनू सिंह, उदय कुशवाहा, उपाध्यक्ष रंग बहादुर सिंह, मंत्री अनिल सिंह ,रवि प्रकाश समेत अन्य लोग उपस्थित हुए
