रिओर्ट ;- वारिस अली
डेहरी/ रोहतास
।डेहरी थाना क्षेत्र में एक भाई ने अपने सहोदर भाई की इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई । पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के एक घंटा के अंदर मृतक के भाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया । रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती ने जानकारी देते हुए बताया कि डेहरी मुफस्सिल थाना के तेंदुआ दुसाधी गांव में मदन सिंह को इनके भाई दरोगा सिंह एवं इनके परिवार के सदस्यों द्वारा इतना मारपीट किया गया जहां मदन सिंह की मौत हो गई । घटना के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दरोगा सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया ।तथा अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है ।
