रामनवमी को लेकर शांति समिति की डेहरी थाना में बैठक


 

 

 रिपोर्ट - गौतम कुमार , वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

डेहरी थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजीव रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को शांति समिति की बैठक की गई। चैत नवरात्र एवं रामनवमी को लेकर  शांति समिति की बैठक में आए हुए लोगों को थानाध्यक्ष राजीव रंजन ने संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 2 सालों से वैश्विक कोरोनावायरस को लेकर सभी धर्म के लोग अपने घर में रहकर ही पर्व मनाने को विवश थे। लेकिन इस बार रामनवमी एवं चैत नवरात्र को लेकर लोगों के बीच हर्षोल्लास देखी जा रही है। कहा कि कोई भी पर्व लोगों को हर्षोल्लास के साथ ही मनाना चाहिए यह अच्छी बात है। लेकिन बिल्कुल शांतिपूर्ण एवं सौहार्द पूर्ण माहौल में लोगों को नवरात्र एवं रामनवमी मनाना है। सभी समुदाय के लोग आपसी भाईचारा के दायरे में रहकर शांति रूप से पर्व को मनाए। उन्होने कहा कि किसी भी तरह के अफवाह से बचें। और अगर थाना क्षेत्र में कहीं भी अप्रिय घटना घटित होती है तो इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस प्रशासन को दें।

 डेहरी प्रखंड विकास पदाधिकारी पुरुषोत्तम त्रिवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि जुलूस के दौरान अवैध हथियारों के प्रदर्शन एवं डीजे बजाने पर पूर्ण पाबंदी रहेगी। उन्होंने कहा कि त्यौहार आपसी भाईचारे व शांति सौहार्द पूर्ण वातावरण में पर्व मनाए। किसी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देकर पुलिस को सूचित करें। अगर किसी प्रकार की गड़बड़ी होती है तो उसका जिम्मेदार लाइसेंस धारी होंगे। 

बैठक में पहुंचे सभी गणमान्य व्यक्तियों ने थानाध्यक्ष के बातों में सहमति जताई। कहा कि बिल्कुल शांतिपूर्ण एवं सौहार्द पुर्ण माहौल में पर्व को मनाने का काम करेंगे। इस मौके पर अंचलाधिकारी अनामिका कुमारी, इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।