बाबू जगजीवन राम कल्याण छात्रावास डेहरी में डॉ भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती मनाई गई


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

रोहतास जिले के डेहरी ऑन सोन में बाबू जगजीवन राम कल्याण छात्रावास में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की जयंती रामप्रवेश राम की अध्यक्षता में भव्य रूप से मनाई गई मुख्य अतिथि रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती ने कहा कि संविधान निर्माता बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131 वी. जयंती समारोह के आयोजन में उपस्थित होते हुए मुझे बहुत खुशी हुई उन्होंने कहा कि बाबा साहब के बारे में दुनिया जानती है इनके विषय में आज जो चर्चाएं की गई हैं वह बहुत कम है ऐसे महापुरुषों की चर्चा तो हम करते हैं लेकिन हमें अपने जीवन में उनके संदेशों को उतार लेनी चाहिए देश के कोने कोने में सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों तथा राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं के माध्यम से भी बाबा साहब की जयंती मनाने का कार्य किया जा रहा है महान आत्मा को पुष्प अर्पित करते हुए हमें गर्व हो रहा है उक्त कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला कल्याण पदाधिकारी उपेंद्र कुमार नगर थाना अध्यक्ष राजीव रंजन डेहरी हाई स्कूल. प्रभारी बली राव कुमार प्रखंड कल्याण पदाधिकारी  अमल किशोर छात्रावास अधीक्षक रामप्रवेश . शिव गांधी भूपेश कुमार रंजन कुमार इत्यादि ने अपने अपने विचारों को रखा संगीत शिक्षक राकेश कुमार ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया और अपने उदगार से सभी को खुश किया कार्यक्रम संयोजक राज किरण रंजन के सहयोग को सराहा गया उक्त कार्यक्रम में छात्रावास में रहने वाले जगदीप महेश विकास विकी मनीष मनु सुमित हरिकेश उमेश अखिलेश प्रकाश रोहित दीपक गार्ड विमलेश राकेश एवं गौतम समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे