मंदिर मस्जिद पर से माइक हटवाने से और लगाने से देश का विकास नहीं सौहार्द को बनाना सही है÷ बैरिस्टर सिंह


 


रिपोर्ट ;- गौतम कुमार , वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 


जनता दल यूनाइटेड के प्रवक्ता एवं अनुमंडल अनुश्रवण समिति सदस्य वरिष्ठ अधिवक्ता बैरिस्टर सिंह कुशवाहा ने प्रेस बयान जारी कर हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को बताया कि विकास पुरुष का संदेश आम जनता को पसंद है

बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी ने पुनः जनता को एक संदेश देने का काम किया है कि देश वो राज्यों का विकास  काम करते रहने से होगा न की विवादित बयानों और मुद्दें उठाने से।मंदिर मस्जिद पर से माईक हटाने और लगाने से बिकास से कोई लेना देना नहीँ है, बेहतर होगा कि आवाज को कंट्रोल में रखते हुए ही पूजा इबादत किया जा सकता है।नीतीश कुमार जी का बयान कि यह सब फालतू काम है, हमें काम करते रहना है माईक हटाना लगाना मेरा काम नहीँ है।हमारे नेता किसी भी पार्टी संगठन से गठबंधन करें परन्तु बिहार के लिए यहां की जनता के हितों को ध्यान में रखकर ही फैसला किया करते हैं।साम्प्रदायिक सौहार्द बनाने के लिए हर वो फैसला लिया है जो औरों को पसंद नहीं है, इसके लिए पार्टी के हर कार्यकर्ता मुख्यमंत्री के साथ है और स्वागत करता है बिहार की गौरवशाली इतिहास को बचाने में कोई कोर कसर बाकी नहीँ रहने वाली, जबतक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं बिहार में कोई सोहार्द आपसी प्रेम को बिगाड़ने का काम करेगा उसे भुगतना पड़ेगा।इसलिए बिहार की जनता बखुबी जानती है कि कुछ लोग नीतीश कुमार को बदनाम करने में भी लगातार लगे हुए हैं परन्तु गलत लोगों के मंसूबों पर पानी फिर जाता है।हमलोग पार्टी की बिचार धारा को आगे बढ़ाने में लगे हुए हैं, जब संसद है जहाँ देश की बात होती है संबैधानिक फैसले लिए जाते हैं फिर तथाकथित धर्मसंसद की आवश्यकता नहीं है जहाँ सिर्फ विवादास्पद बयान दिया जाता है और लोगों को गुमराह किया जाता है, भला हो न्यायालय का जो देश की विधि सम्मत फैसले लिए और संविधान की रक्षा करने का काम किया है और करेगा भी अन्यथा कुछ तथाकथित से संगठन तो संबिधान को ही ख़तरे में डालने पर कार्यरत हैं।लेकिन अभी भी सम्बिधान को मानने वालों की संख्या80 फीसदी तक है।हम आपको प्रेसवार्ता के माध्यम से बताना चाहते हैं कि देश में नीतीश कुमार जैसे नेता के रहते किसी को डरने कीजरूरत नहीं है ,मुस्लिम नेताओं को भी बयान बाजी पर ध्यान रखना चाहिए क्योंकि यही तो कुछ लोग चाहते हैं कि आपका व्यान दिखाकर अन्य भोलेभाले लोगों को भड़काने में काम आते हैं लगातार हर समाज में कुछ गड़बड़ी करने वाले लोग होते ही है उनकी बात पर ध्यान नहीं देना है।हमारे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भी यही कहना है कि काम पर ध्यान रखें बयान पर नहीँ।