रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

रिपोर्ट:-गौतम कुमार
डेहरी/इन्द्रपूरी
इंद्रपुरी थाना परिसर में शनिवार को रामनवमी पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष राकेश गोसाई ने की क्षेत्र से आए हुए जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं पूजा समिति के सदस्यों को समझाते हुए थानाध्यक्ष ने कहा की आप सभी शांतिपूर्वक त्यौहार को मनाएं इसी में मेरी भी खुशी है पर्व के दौरान पुलिस गस्तऔर तेज की जाएगी तथा असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखी जाएगी शराब कारोबारियों को पकड़वाने में आप सभी के  भी सहयोग की आवश्यकता है तभी हम पूर्ण रूप से सफल हो पाएंगे मौके पर डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे, जदयू नेता विंदा चंद्रवंशी, सरपंच संजय सिंह, मुखिया प्रतिनिधि गुडडू यादव, सरपंच प्रतिनिधि निर्मल पांडे, बीडीसी  अविनाश कुमार, धर्मेन्द्र उपाध्याय समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए