सोननगर में पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव का हुआ एमएलसी चुनावीं सभा


 रिपोर्ट ;- मयंक शास्त्री 


बारुण(औरंगाबाद):- बारुण केशवपुर में उप प्रमुख प्रतिनिधि सह लोजपा के नवीनगर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी विजय कुमार सिंह के आवास पर औरंगाबाद एनडीए एम.एल.सी प्रत्याशी दीलिप सिंह के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री सह पाटलिपुत्र सांसद रामकृपाल यादव का चुनावी सभा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपप्रमुख प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह और संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष अजित कुमार ने की। पाटी कार्यकर्ताओं ने सांसद को माला बुके भेंट कर स्वागत किया। सांसद रामकृपाल यादव ने भूतपूर्व विधायक रामचंद्र सिंह यादव के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किये। चुनावी सभा में सांसद ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि औरंगाबाद से एनडीए एम एल सी प्रत्याशी दीलिप सिंह को जीताना है। दीलिप सिंह व्यक्तित्व के धनी,राजनीति में अनुभवी और कर्मठ इंसान हैं। सभी से अपील करते हुए कहा कि 4 अप्रैल को मतदान होना है इसमें सभी जनप्रतिनिधि अपने बहुमूल्य मतदान एनडीए प्रत्याशी को ही देंगे। मौके पर पूर्व विधायक सत्यनारायण यादव, जिला प्रभारी त्रिविक्रम नारायण सिंह, निराला सिंह,उप प्रमुख बादशाह यादव,भीआईपी पाटी से रंजीत चौधरी उर्फ नंदी, वार्ड सदस्य सिकन्दर सिंह, कृष्ण यादव,इंद्रराम, पंकज सिंह, सोनू पासवान, कमला देवी, मुन्ना कुमार.के साथ कई जनप्रतिनिधि  उपस्थित रहे।