शनिवार को 5 वार्ड सदस्य एवं एक पंचायत समिति सदस्य के साथ बैठक

रिपोर्ट:-गौतम कुमार 
डेहरी/इन्द्रपूरी
इंद्रपुरी क्षेत्र के नावाडीह गांव में डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने शनिवार को 5 वार्ड सदस्य एवं एक पंचायत समिति सदस्य के साथ बैठक कर एमएलसी चुनाव में एनडीए गठबंधन उम्मीदवार संतोष कुमार सिंह को भारी मतों से जिताने की अपील किया श्री पांडे ने सर्वप्रथम सभी जनप्रतिनिधियों को बैलेट पेपर का नमूना देकर क्रम संख्या 4 पर वोट देने हेतु समझाया ताकि जानकारी के अभाव में मत रिजेक्ट ना होने पाए उन्होंने बताते हुए कहा कि पिछले बार की अपेक्षा वर्ष 2022 में 4 अप्रैल को होने वाले चुनाव में और अधिक वोट पड़ेंगे इसके लिए डेहरी प्रखंड के सभी गांव का लगातार दौरा किया जा रहा है आनन्द पांडेय ने सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए कहा कि कुरौना के कारण चुनाव ना होने पर भी परामर्श समिति बनाकर सभी जनप्रतिनिधियों के सम्मान को बढ़ाया गया इसके अलावा आने वाले समय में सभी प्रतिनिधियों के मानदेय भत्ता में बढ़ोतरी के साथ पेंशन भी लागू कराने का प्रयास किया जाएगा प्रत्येक ब्लॉक में प्रतिनिधियों के लिए पंचायत समिति भवन की स्थापना की जाएगी मौके पर सरपंच संजय सिंह, वार्ड सदस्य पार्वती देवी, अशोक शर्मा, पुष्पा देवी, सुदामा राम, राजेश प्रसाद गुप्ता समेत अन्य लोग उपस्थित हुए