APNA BHARAT रेल सेवा शुभारंभ दिवस पर रेलयात्री फाउंडेशन द्वारा स्टेशन परिसर में खुशी मनाया गया



रिपोर्ट:- वारिस अली 
डेहरी /रोहतास
अखिल भारतीय रेल यात्री फाउंडेशन के संस्थापक शिव गांधी के नेतृत्व में रेल प्रांगण में यात्रियों के साथ शुभारंभ दिवस पर चॉकलेट वितरण कर खुशी मनाया शिव गांधी ने प्रेस बयान जारी कर कहा है कि देशवासियों के लिए 16 अप्रैल ......18 53 में पहली यात्री रेलगाड़ी का शुभारंभ किया गया था
 169वा यात्री रेलगाड़ी सेवा शुभारंभ दिवस का आयोजन अखिल भारतीय रेल यात्री फाउंडेशन के द्वारा किया गया, अखिल भारतीय रेलयात्री फाउंडेशन की स्थापना अखिल भारतीय स्तर पर शिव गांधी ने देशभर के रेल यात्रियों के कल्याण हेतु किया है.
 16 अप्रैल 1853 में भारत में पहली यात्री रेलगाड़ी का शुभारंभ मुंबई से थाणे के लिए चला था, यह ट्रेन 34 किलोमीटर की यात्रा तय की 3 इंजन वाली ट्रेन सिंध, साहिब और सुल्तान जिसमें 400 यात्रियों को लेकर दूरी तय की थी.
 इस कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय यात्री कल्याण फाउंडेशन के द्वारा जो सोनेसिया न्यू इंडिया में स्थित है शिव सरकार, सबकी सरकार और सबको रोजगार के द्वारा प्रायोजित किया गया इस कार्यक्रम में अजय रावत, पुरुषोत्तम कुमार, अनीश विश्वकर्मा, अजय सिन्हा, संदीप बजरंगी, राजेश कुमार, आनंद चौधरी, आलोक सिंघानिया, सरोज देवी सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाया, इस कार्यक्रम में चॉकलेट वितरण करने वालों में रोशन, भीम, दीना जी तथा अनिल गुप्ता, राकेश होटल तथा आरपीएफ के माननीय पदाधिकारी का योगदान सराहनीय रहा.