*केन्द्र के खिलाफ बिहार की धरती से होगा बड़े आंदोलन की शंखनाद-एसएनपी श्रीवास्तव*


 रिपोर्ट ;-गौतम कुमार 

डेहरी /रोहतास 

एआईआरएफ के लगातार तीसरी बार उपाध्यक्ष बने एसएनपी श्रीवास्तव

डीडीयू रेल मंडल के पीएनएम प्रभारी मिथलेश को एआईआरएफ ने सौंपी नई जिम्मेवारी

 रेलवे में नीजिकरण और मौद्रिकरण को बढावा देने के केन्द्र सरकार के  मंशा के खिलाफ बिहार की धरती से होगा बड़े आंदोलन की शंखनाद।उक्त बाते ऑल इंडिया रेलवेमेंस फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन मे ईस्‍ट सेंट्रल रेलवे के केंद्रीय महामंत्री व लगातार तीसरी बार एआईआरएफ के निर्विरोध उपाध्यक्ष बने देश के मशहूर श्रमिक नेता एस एन पी श्रीवास्तव ने कही।

उन्होनें नई पेंशन स्कीम को रद्द करने की मांग करते हुए कहा कि कुछ लोगों को चार चार पेंशन और मजदूरों को एक भी नहीं. जो जिन्दगी भर अपनी नौकरी के दौरान राष्ट्र सेवा करते हैं उन्हें जीवन के अंतिम चरण में रोजी रोटी की चिंता में बेसहारा छोड़ देना कतई उचित नहीं. देश बदल रहा है. युवा जाग उठा है. सभी अपने अधिकार के लिए लड़ने के लिए तत्पर हैं. एक देश में दो नीति नहीं चलेगी. समय आ गया है कि सरकार को अपने निर्णय पर विचार करते हुए सभी कर्मचारियों को पुराना गारंटीड पेंशन बहाल करना होगा.

 श्रीवास्तव ने उज्जैन मे अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि कहा कि ईसीआर के अधिकांश स्टेशनों पर कर्मचारियों को पेयजल उपलब्ध नहीं है. बिजली व्यवस्था नहीं है. स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है. वे जर्जर आवासों में रहने के लिए मजबूर हैं. इन सबके बावजूद माल लदान और रेलवे राजस्व अर्जित करने के क्षेत्र में हम अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं. नये स्टेशन, नये विद्युतीकरण सेक्शन बन रहे हैं. परंतु इन सब के लिए जो आवश्यक नये पदों का सृजन होना चाहिए वह नहीं किया जा रहा है और पुराने कर्मचारियों पर काम का बोझ बढ़ता जा रहा है. एक ही भर्ती बोर्ड से गहन परीक्षा पास कर आने वाले कर्मचारियों को सेवा के दौरान व्यापक पदोन्नति के अवसर प्रदान करने के लिए एल डी सी ई ओपन टू आल पद्धति पर फेडरेशन के साथ जो सहमति बनी है उसे जल्द लागू किया जाना चाहिए. संरक्षा श्रेणी के  रनिंग कर्मचारियों की समस्याएं सुनीं जानी चाहिए. उनके लिए उच्च ग्रेड पे स्वीकार किया जाना चाहिए. 

 एआईआरएफ के इस वार्षिक सम्मेलन में  ईसीआरकेयू के कई पदाधिकारियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।जिनमें ईसीआरकेयू के महामंत्री कॉम एस एन पी श्रीवास्तव को फेडरेशन के उपाध्यक्ष, ईसीआरकेयू के केंद्रीय अध्यक्ष डी के पांडेय ,डीडीयू रेलमंडल के पीएनएम प्रभारी व ईसीआरकेयू के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मिथलेश कुमार, सहायक महाम॔त्री मनीष कुमार ,  एस एस डी मिश्रा, एस सी त्रिवेदी, के के मिश्रा को राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य तथा केन्द्रीय कोषाध्यक्ष ओपी शर्मा  जोनल सचिव के पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं