अकोढ़ी गोला प्रखंड में चिकित्सा सहायतार्थ मेला का आयोजन किया गया


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

अकोढ़ी गोला प्रखंड में बिहार सरकार के निर्देश अनुसार आम जनता को निशुल्क चिकित्सा परामर्श एवं जांच हेतु प्रखंड चिकित्सा केंद्र के द्वारा स्वास्थ्य मेला लगा कर लाभ पहुंचाया गया उक्त मेला का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख संतोष कुमार पासवान ने करते हुए कहा कि आम जनता को स्वस्थ और खुशहाल बनाने की योजना सरकार द्वारा चलाई गई है और सरकारी केंद्र पर पदस्थापित चिकित्सकों के माध्यम से मेला लगा कर गरीब एवं असहाय लोगों को चिकित्सकीय परामर्श एवं विभिन्न तरह के जांच की सुविधा उपलब्ध कराया गया है जिससे जनता में बेहद खुशी है चिकित्सकों द्वारा शत-प्रतिशत टीकाकरण पर जोर देते हुए कोविड-19 का जिन्हें टीका नहीं लगा है उन्हें लगाने का निर्देश भी दिया गया और लगाया भी गया प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी अकोढ़ी गोला डॉ . प्रमोद  कुमार कनौजिया के साथ प्राथमिक चिकित्सा केंद्र अकोढ़ी गोला के कार्यरत कर्मचारी एवं एएनएम इत्यादि उपस्थित रहे