पतंजलि योग कक्षा का शुभारंभ हुआ


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 


पतंजलि योग समिति एवं महिला पतंजलि योग समिति जिला रोहतास के तत्वधान में बाल गोविंद बिधा डिहरी में नए योग कक्षा का शुभारंभ किया गया एवं योग जागरण एवं स्वदेशी अपनाएं अभियान चलाया गया। पतंजलि जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद ने कहा कि डेहरी के नगर निगम के सभी वार्डों में योग कक्षा का शुभारंभ किया जाएगा। राज्य कार्यकारिणी सदस्य नीशा बहन एवं पतंजलि महिला जिला प्रभारी सरोज देवी के सहयोग से योग कक्षा चलाया जाएगा। डिहरी नगर निगम के बहुत से वाडों में योग कक्षा योग शिक्षक एवं योग शिक्षिकाओं के द्वारा योग कक्षा् चलता है।  योग जागरण में उपस्थित पतंजलि जिला प्रभारी उमाशंकर प्रसाद रोहतास, महिला पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी सरोज देवी, राज्य कार्यकारिणी सदस्य निशा बहन, प्रखंड अध्यक्ष आभा देवी, योग शिक्षिका रेनू देवी, ज्योति देवी, बिना देवी, योग शिक्षक बीके कुंदन कुमार, बीके दुख राज महतो, बहुत से महिलाओं बच्चों एवं बच्चियों ने भाग लिया।