सुजानपुर गांव में नवनिर्मित स्वास्थ्य उप केंद्र भवन का निर्माण


 रिपोर्ट ;-गौतम कुमार 

डेहरी /इंद्रपुरी 

इंद्रपुरी क्षेत्र के भइसहा पंचायत अंतर्गत सुजानपुर गांव में नवनिर्मित स्वास्थ्य उप केंद्र भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया ज्ञात हो कि डेहरी ग्रामीण भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री श्री मंगल पांडे को पत्र लिखकर उनका ध्यान आकृष्ट कराया था बड़ीहा गांव के ग्राम कचहरी पंच व भाजपा नेता आनंद पांडे ने बताया कि उक्त स्थल पर ढाई दशक पहले वर्ष 1997 ईस्वी में दो लाख 77 हजार ₹800 की लागत से 6 बेड वाले उप केंद्र भवन का निर्माण कराया गया था जिसका उद्घाटन तत्कालीन सांसद डॉ कांति सिंह ने किया था तब से आज तक उक्त भवन जर्जर स्थिति में होकर अपनी बदहाली पर आंसू बहाता रहा आज तक डॉक्टर, नर्स, कंपाउंडर तथा कर्मचारी की नियुक्ति ना हो सकी जिसके चलते अस्पताल में ताला बंद रहता है सप्ताह में मात्र 1 दिन टीकाकरण कार्य हेतु खुलता है श्री पांडे ने यह भी बताया कि प्रारंभ में ग्रामीण काफी खुश थे लेकिन दिन प्रतिदिन सुविधा न मिलने से लोगों में मायूसी छा गई और देखरेख के अभाव में उक्त भवन में लगे शीशे की खिड़की तथा चहारदीवारी को असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया लेकिन संबंधित पदाधिकारियों ने आज तक उसकी सुध नहीं ली जिसे वह खंडहर में तब्दील हो गया इसको लेकर भाजपा नेता आनंद पांडे ने पूर्व में रोहतास जिले के सिविल सर्जन, जिलाधिकारी तथा स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिख स्वास्थ्य सुविधा बहाल की मांग किया था ताकि आसपास गांव के सैकड़ों लोग सरकारी सुविधा प्राप्त कर लाभान्वित हो सके जिसके तहत पत्र के आलोक मैं अग्रेतर कार्रवाई करते हुए स्वास्थ्य उप केंद्र भवन का निर्माण कार्य प्रारंभ हुआ जिससे ग्रामीणों में काफी खुशी  की लहर है