रेल सुरक्षा बल डेहरी द्वारा जागरूकता अभियान चलाकर यात्रियों को सुरक्षित यात्रा के लिए सतर्क किया गया


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली 

डेहरी /रोह्तास्


 रेलवे सुरक्षा बल डेहरी ऑन सोन के अधिकारी व जवानों द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं संरक्षा को ध्यान मे रखकर डेहरी ऑन सोन स्टेशन एरिया में प्लेटफार्मों, ट्रेनों, प्रतिक्षालय इत्यादि में यात्रियों के बीच समय-14:30 बजे से समय- 16:00 बजे तक जागरूकता अभियान चलाया गया,जिसमें यात्रियों को अनजान व्यक्तियों से मेलजोल ना बढ़ाने एवं अपरिचित   व्यक्तियों से खाने-पीने की वस्तु ना ग्रहण करने, यात्रा के दौरान रेलवे सहायता संख्या -139 के उपयोग,यात्रा के दौरान ए.सी.पी. की घटना से बचने तथा रेलवे एरिया में कोविड-19 नियमों का पालन करते हुए यात्रा करने को जागरूक किया गया l उक्त कार्यक्रम में श्री रामविलास राम श्री कुमार गौरव श्री राजेंद्र कुमार दास श्री कमल राज श्री संतोष कुमार पासवान श्री सत्येंद्र कुमार सिंह शामिल थे