रिपोर्ट ;- वारिस अली
डेहरी /रोहतास
रोहतास प्रखंड के रोहतास नगर पंचायत में समाजसेवी एवं कई पार्टी के राजनीतिक दल की उपस्थिति में एक आवश्यक बैठक खेल मैदान को बचाने हेतु की गई जिसमें सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि डालमियानगर की नीलामी से खेल मैदान को बचाना है बैठक में शामिल नेताओं ने हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को बताया कि पिछले 100 साल से भी ज्यादा पुराना एक मैदान नीलामी की कगार पर है पिछले कई दशक से इसी मैदान में धार्मिक राजनीतिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होते चले आ रहे हैं राज्य एवं देश के बड़े-बड़े नेताओं का हेलीकॉप्टर भी इसी मैदान में उतरा था वहीं कई बार पब्लिक प्रशासन के बीच तरह तरह के खेल भी हुए मगर पिछले कुछ सालों से डालमिया इस जमीन की नीलामी करना चाहती है और इस मैदान को बचाने की मुहिम सन 1991 से ही चल रही है, 1991 में डॉक्टर पारसनाथ की अध्यक्षता में प्रोफेसर हसन एवं अन्य कई साथियों की टीम शाहनवाज खान की मदद से बिहार के कई मंत्री एवं तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष से मिलकर मैदान को जनता के हवाले करने का गुहार लगाया था उसी दौरान जिला अधिकारी सक्रिय भी हुए थे मगर इन 30 सालों में कहीं कुछ भी नहीं बदला अभी इस मुद्दे को लेकर मौजूदा चिनारी विधायक मुरारी प्रसाद गौतम ने विधानसभा में अपनी आवाज भी उठाई वहीं सामाजिक कार्यकर्ता तोराब नियाज़ी, कृष्णा सिंह एवं कई और साथी पिछले कुछ सालों से इस मुहिम में सक्रिय दिख रहे हैं, वही मैदान बचाने को लेकर पूर्व लेबर कमिश्नर श्री शाहनवाज खान की अध्यक्षता में सोमवार की शाम कुछ सामाजिक शुभचिंतकों के साथ एक जनसभा का आयोजन किया जिसमें डॉक्टर पी एन सिंह, पूर्व मुखिया कृष्णा सिंह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मिथिलेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष विशाल देव, अधिवक्ता उच्च न्यायालय शाहबाज खान, आतिफ लाइक खान, नंदकिशोर यादव, उदय गुप्ता एवं जन अधिकार पार्टी नेता तोराब नियाजी समेत कई साथी उपस्थित रहे। सभा में उपस्थित सभी लोगों ने संयुक्त रूप से कहा है कि यह मैदान सिर्फ़ जमीन का टुकड़ा नहीं बल्कि हमारा घर आंगन है और इसे बचाने के लिए हम सब लोगों को धर्म जाति क्षेत्र अलग अलग संगठन एवं अलग अलग राजनीतिक पार्टियों से ऊपर उठकर साथ मिलकर लड़ने और जीतने की जरूरत है।
