चकानहा पंचायत भवन पर ग्राम कचहरी पंचों की बैठक


 रिपोर्ट ;- गौतम कुमार
 

डेहरी /इंद्रपुरी 

इंद्रपुरी क्षेत्र के चकानहा पंचायत भवन पर शनिवार को ग्राम कचहरी पंचों की बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता सरपंच मालती देवी ने की बैठक में सर्वप्रथम आए हुए सभी नवनिर्वाचित पंच सदस्यों को सम्मानित किया गया तत्पश्चात आम जनता के समस्या समाधान हेतु अदालत लगाया गया जिसमें मामूली विवाद को स्थानीय स्तर पर ही निपटारा करने का फैसला लिया गया ताकि जनता पर आर्थिक बोझ ना होने पाए बैठक में सामूहिक रूप से अब तक बकाए मानदेय भत्ता की चर्चा की गई वही वार्ड नंबर 2 के पंच व डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे ने मुख्य सड़क NH 2c चकावन से पंचायत भवन तक जाने के लिए सड़क निर्माण की मांग की इसके अलावा श्री पांडे ने सरकार से यह भी मांग किया कि  MLC मैं वोटिंग का अधिकार हम सभी को भी मिलनी चाहिए क्योंकि हम लोग भी जनता के वोट से ही जीते हैं इसके अलावा आजीवन पेंशन लागू करने की भी मांग रखा मौके पर उप सरपंच सुरेंद्र सिंह, आनंद कुमार पांडे, न्याय मित्र उपेंद्र कुमार पांडे, रिंकू देवी, भागीरथी कुमार, जितेंद्र कुमार, प्रमोद कुमार, सौभाग्य देवी, प्रभा देवी, फुल कुमारी देवी समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए