रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई में हार्डकोर नक्सली हुआ गिरफ्तार÷ एसपी


रिपोर्ट ;- वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

पुलिस अधीक्षक रोहतास के निर्देशानुसार जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र के थानों में नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने संदिग्ध की गिरफ्तारी हेतु लगातार रोहतास पुलिस एवं एसएसबी के द्वारा एरिया डोमिनेशन एवं छापामारी किया जा रहा है उसी क्रम में रोहतास के पुलिस कप्तान आशीष भारती ने अपने कार्यालय में पत्रकारों के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि हार्डकोर नक्सली राम दुलार यादव को रोहतास जिले से पुलिस ने गिरफ्तार किया  है. 2020 में ईंट भट्ठा संचालकों और सड़क निर्माण की कई एजेंसियों से लेवी वसूली के मामले में  आरोपी है. इससे पहले इस मामले में 6 अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है. रोहतास एसपी आशीष भारती उपस्थित पत्रकारों को उक्त गिरफ्तारी की जानकारी  दी एसपी आशीष भारती ने बताया कि यूएपीए एक्ट में फरार चल रहे एक नक्सली को नौहट्टा थाना अंतर्गत बस स्टैंड के पास छिपे होने की गुप्त सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर तत्काल एसडीपीओ डेहरी और एसएसबी के सहायक कमांडेंट अभिषेक कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. टीम ने छापेमारी कर कुख्यात नक्सली राम दुलार यादव उर्फ दुल्ली यादव को गिरफ्तार किया गया है. एसपी ने कहा कि गिरफ्तार नक्सली के बयान के आधार पर रोहतास एवं कैमूर जिले के अन्य अपराधियों के विषय में भी बहुत बड़ी जानकारी मिलेगी और इससे अपराध मैं रोकथाम में मदद मिलेगा वैसे  गिरफ्तार नक्सली  के अपराधिक इतिहास को खंगाला जा रहा है