श्रम संसाधन विभाग और अ.क.स के संयुक्त तत्वधान में जागरूकता अभियान


 रिपोर्ट ;- गौतम कुमार 

डेहरी रोहतास 

श्रम संसाधन विभाग डालमियानगर एवं जिले के चर्चित सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अभिनव कला संगम के संयुक्त तत्वधान में जागरूकता रैली निकाली गई जागरूकता रैली के माध्यम से लोगों को भारत सरकार और बिहार सरकार के माध्यम से ई पोर्टल पर निबंधन कराने की और निबंधन के बाद होने वाले फायदे को प्रचार के माध्यम से जानकारी दिया गया जागरूकता रैली को स्टेशन रोड डेहरी नगर परिषद के ईओ कुमार रितिक और जिले के श्रम संसाधन विभाग के श्रम अधीक्षक सत्य प्रकाश अभिनव कला संगम के संस्थापक सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष रमेश चंद्र गुप्ता संस्था के सचिव नंदन कुमार सुमन एनजीओ के सचिव  उर्मिला देवी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया रैली स्टेशन रोड पाली गुमटी , पाली रोड से होते हुए थाना चौक से अंबेडकर चौक तक आयोजित किया गया रैली में अन्य संगठनों में संस्था सबल , चेंबर ऑफ कॉमर्स , डेहरियांश का सहयोग काफी सराहनीय रहा रैली की अध्यक्षता स्वयं श्री सत्य प्रकाश जी ने किया वहीं लोगों को ई पोर्टल पर निबंधन की प्रक्रिया की जानकारी दी और इससे होने वाले फायदे को बताया संचालन अ.क.स सचिव नंदन कुमार के द्वारा किया गया ई निबंधन पर उन्होंने बताया 31 मार्च तक ज्यादा से ज्यादा निबंधन की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा रैली में शामिल विभाग और अन्य संगठनों से डेहरी नगर परिषद के सिटी मैनेजर मनोज भारती प्रमोद सिंह पवन मिश्रा शशि भूषण प्रसाद श्रीवास्तव आशुतोष कुमार हिंद मजदूर संघ से नागेश्वर जी. उर्फ दीपक भैया , मनीष कुमार गुप्ता , दुर्गा शंकर प्रसाद , मनोज अज्ञानी , संतोष सिंह , विजय चौरसिया , शिव प्रसाद गुप्ता मनोज पांडे , ज्योति कुमारी विनय प्रसाद