रिपोर्ट - गौतम कुमार
डेहरी /रोहतास
डेहरी अनुमंडल प्रखंड क्षेत्र के इंदरपुरी थाना अंतर्गत महादलित टोला मे जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन पुलिस के द्वारा किया गया. इस मौके पर एसपी आशीष भारती लोगों से रूबरू हुए और जन संवाद करते हुए लोगों की बात को सुना और उनकी समस्या के समाधान की बात कही . मौके पर एसपी ने शराब के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए की शराब बहुत बुरी चीज है इससे ना सिर्फ़ पीने वाले की जिंदगी बर्बाद हो जाता है बल्कि उसके पूरे परिवार का भविष्य बर्बाद हो जाता है इसलिए सभी को शराब से दुर रहना चाहिए . बिहार में शराब पूरी तरह से बन्द है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिलाओं के कहने शराब बंदी कानून बनाया है इसलिए इसका उलंघन कोई नहीं करे . इसके क़ानून में सजा का कड़ा प्रावधान है. ट्रायल में गंभीर सजा हो रही है. चोरी छिपे बनने वाले जहरीली शराब काफ़ी खतरनाक हैं. इसलिए मेरी अपील है कोई भी शराब नहीं पिए . कहा की यदि कोई शराब बेचता या बनाता है या पीता है तो इसकी सुचना तत्काल ट्रायल फ्री नंबर पर दे पहचान गुप्त रखी जाती है . उन्होने साइबर क्राइम के बारे में भी लोगों को जागरूक किया. कहा की अब तकनीकी जमाना है. यदि सावधानी नहीं रखा गया तो साइबर क्राइम करने वाले आपके साथ धोखा धडी भी कर सकते हैं .आप अपना बैंक का पासवर्ड, पिन किसी को नहीं बतलाए अन्यथा आप साईबर क्राइम करने वाले के चपेटे में आ सकते हैं . आपके सजगता से हीं इस पर बंदिश लग सकती है . उन्होंने मॉब लिंचिंग के खिलाफ़ भी लोगों को जागरुक किया . कहा मॉब लिंचिग समाज के लिए खतरनाक हैं इसे रोकना है . यदि कोई अपराध करता है इसकी सुचना पुलिस को दे कानून को अपने हाथ में नहीं ले . सजा कानून देगी भीड तंत्र द्वारा सजा देना सही नहीं है . ऐसा करने वाले के खिलाफ़ कड़ी कार्रवाई होती है और ऐसे लोगो को बाद में काफ़ी परेशानी होती है . उन्होंने एस टी एस सी कानून के संबध में भी लोगों को जागरूक किया . उन्होनें इसके बारे में विस्तृत जानकारी दिया . कहा की अब इस क़ानून में बदलाव हो गय है. इस क़ानून का उलंघन करने वाले को अब जेल जाना होगा और अब मुश्किल से इसमें बेल मिलता है . इसमें मुवाजा भी पीड़ित पक्ष को मिलता है लेकीन इस क़ानून का दुरुपयोग भी नहीं करना चाहिए . उन्होनें इस क्षेत्र में यदि कहीं अवैध खनन कही हो रहा हो तो इसकी सूचना तुरंत उन्हे देने की बात कही . कहा की इंदरपुरी बराज काफी सुंदर और पर्यटन का अपार संभावनाएं हैं . आम लोगों का सहयोग मिलता रहा तो पुलिस द्वारा इस क्षेत्र को बेहतर बनाने का अथक प्रयास किया जाता रहेगा. ए एसपी नवजोत सिमी, सासाराम एस डी पी ओ संतोष कुमार राय, हेड क्वार्टर मुख्यालय दो डीएसपी सरोज साह ने भी जन संवाद कार्यकर्म में लोगों को जागरुक किया. मौके पर जदयू नेता बिंदा चंद्रवंशी, चकनहवा पंचायत मुखिया पूनम देवी, जेम्स स्कूल प्रतिनिधी राजा भैया सहित सैकड़ों महदलित समाज के लोग उपस्थित थे .