धमनी सोनदियारा में शराब के विरुद्ध चली छापेमारी में 3600 किलो जावा महुआ का हुआ विनष्टीकरण


रिपोर्ट ;- मयंक शास्त्री 

बारुण(औरंगाबाद):- अवैध शराब बिक्री व निर्माण को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वही ड्रोन कैमरे की मदद से कई जगहों पर चिन्हित कर करवाई भी की जा रही है। बारुण के सोनदियारा से लगातार देशी शराब निर्माण के शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है। उत्पाद विभाग के द्वारा ड्रोन कैमरे की मदद से बारुण थाना क्षेत्र के धमनीं,एनीकट,भुईयां टोला, इत्यादि सोनदियारा के कई क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे की मदद से चिन्हित स्थलो छापेमारी की गयी। जिसमे कई किलो जावा महुआ को विनष्ट किया गया। छापेमारी में उत्पाद अधीक्षक सीमा चौरसिया,एस आई मनोज सिंहा व पुलिस बल शामिल रहे। थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि होली पर्व को लेकर सोनदियारा में अवैध शराब निर्माण को लेकर अभियान चलाया गया। जिस दौरान बारुण थाना क्षेत्र के धमनीं सोनदियारा में ड्रोन कैमरे की मदद से कई जगहों पर छापेमारी में धमनी गोला सोनदियारा में 3600 किलोग्राम जावा महुआ को जप्त कर विनष्ट किया गया। वही बताया कि छापामारी टीम को देखते ही अवैध शराब निर्माकर्ता फरार हो गए। बताया कि ऐसे ही अभियान लगातार चलाया जाएगा।