डेहरी को जिला बनाने के लिए टीम डेहरीयंस के बैनर तले युवाओं ने शहर में शांति मार्च निकाला


 


रिपोर्ट ;- वारिस अली 

डेहरी /रोहतास 

 डेहरी को जिला का दर्जा देने के लिए वर्षों से मांग उठ रही है . शाहाबाद परिक्षेत्र  का डेहरी आन सोन हर दृष्टि से जिला बनने के लिए परिपूर्ण है जिसका कागजी एवं  अधिकारिक और प्राकृतिक प्रमाण भी मौजूद है किंतु राजनीतिक भेदभाव के वजह से देहरी को जिला बनाने में सरकार की उपेक्षा पूर्ण नीति जनता के लिए खेद जनक है डेहरी आन सोन की प्रबुद्ध जन एवं समाजसेवी सभी आम जनता टीम डेहरीयंस के बैनर तले लंबे समय से आवाज दे रही है  रविवार को टीम के साथ आम नागरिक पदयात्रा करने पर निकल पड़े जिनका स्वागत जगह-जगह नगर वासियों  ने किया इसलिए कि सरकार तक आवाज पहुंच जाए और गूंगी बहरी सरकार डेहरी को जिला बनाने की घोषणा कर दे यह पदयात्रा कर्पूरी चौक से प्रारंभ होकर पाली ओवरब्रिज, रेलवे स्टेशन, कल्याणपुर चौक, कैनाल रोड ,अंबेडकर चौक होते हुए कर्पूरी चौक पर  सभा में तब्दील हो गई। इस दौरान मार्च में शामिल लोगों का शहरवासियों  ने तालियां बजाकर और नारे लगाकर स्वागत किया। युवाओं ने सेल्फी लेकर मुहिम को समर्थन दिया। उत्साहवर्धन के लिए जगह जगह पर अल्पाहार और पेयजल की व्यवस्था की गई। पाली रोड में अख्तर अंसारी, ओम प्रकाश यादव ,स्टेशन के समीप  नंदन कुमार उर्फ गुड्डू तथा अंबेडकर चौक के समीप जयप्रकाश कश्यप ने टीम के सदस्यों को अल्पाहार कराया शहर वासियों ने कहा कि इन युवाओं के प्रयास से  लोगों में जागरुकता बढ़ी है तथा यह शुरुआत शहरवासियों को जगाने का प्रयास है। शांति मार्च में दर्जनों युवा बाइक ,साइकिल एवं पैदल चल रहे थे तथा डेहरी को जिला बनाने की मांग का जोरदार तरीके से उद्घोष कर रहे थे। कर्पूरी चौक पर सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं हमारे वरिष्ठ संवाददाता वारिस अली को बताया कि सरकार द्वारा आठ प्रखंडों को मिलाकर डेहरी को जिला का दर्जा मिलना उचित है नहीं दिया जाता है तब तक टीम डेहरीयंस अपनी गतिविधियां समय-समय पर करती रहेगी।इसके लिए कुछ दिन पूर्व एक शिष्टमंडल बिहार के मुखिया नीतीश कुमार एवं  तारकिशोर प्रसाद से भी  मिल चुका है । साथ ही डेहरी रेलवे स्टेशन के विकास हेतु यह टीम समय-समय पर रेलवे अधिकारियों को  समस्याओं से अवगत कराते रहता है तथा निराकरण हेतु पत्राचार एवं व्यक्तिगत संपर्क करता है। इस मुहिम से खासकर युवाओं को जोड़ने की आवश्यकता है। मौके पर अध्यक्ष चंदन कुमार ,संजय कुमार यादव, रामेंद्र कुमार अमित शर्मा ,आरके सिंह , आदर्श कुशवाहा,कुमार राजू सिंह ,नितेश कुमार ,रंजन प्रकाश,राज कुमार, अरविंद कुमार सिंह वगैरह शामिल थे।