रिपोर्ट ;- वारिस अली
डेहरी /रोहतास
- राज्य के हर कोने से आए हुए योग विद्यार्थियों का श्री गुरु तेग बहादुर सेवादार ग्रुप ने किया स्वागत । शाहाबाद योग महोत्सव 2022 की प्रभात फेरी मे शामिल बिहार के कई जिलों के बच्चों का स्वागत श्री गुरु तेग बहादुर जी सेवादार ग्रुप के द्वारा जानी बाजार सासाराम में किया गया । सेवादार ग्रुप तरफ से संस्थापक दशमेश सिंह बरनाला की अगुवाई में हरमीत सिंह टिंकू , दिलीप सिंह , सत्येंद्र सर्राफ , गुरदीप सिंह , कपिल सिंह , पचू सिंह , हरदीप सिंह गोलू सिंह ने इन योग विद्यार्थियों को अल्पाहार की व्यवस्था करा कर सेवा किया । राज्य के कोने-कोने से आए योग विद्यार्थियों एवं उनके गुरु जन् ने सबको योग से जोड़ने का अनुरोध किया और बताया कि हर रोगों की एक ही दवा योग है । आज सबसे अच्छा उनका ना लगा । हिंदू के लिए न मुसलमान के लिए जीना है तो जियो हिंदुस्तान के लिए आपसी मतभेद हमें जीने नहीं देंगे देश ना रहा तो हम कैसे रहेंगे ।।
