भारत बंद को लेकर विभिन्न श्रमिक संगठनों ने जिला स्तरीय कन्वेंशन का किया आयोजन


 रिपोर्ट  ;-गौतम कुमार  

डेहरी /रोहतास 

केन्द्र सरकार के  द्वारा 44 श्रमिक कानूनों को कोरोनाकाल के आड़ में भंग कर शासक और प्रबंधन के हित में 4 श्रमिक कानून बनाए जाने के खिलाफ    28,29 मार्च को होने वाले आम हडताल को सफल बनाने को लेकर आज ईस्‍ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन के डेहरी शाखा मे जिला स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन किया गया।

कन्वेंशन को सम्बोधित करते हुए हिंद मजदूर सभा के प्रदेश अपर महासचिव नागेश्वर सिंह  ने कहा कि  विभिन्न श्रमिक संगठनों के द्वारा आगामी 28-29 मार्च को आहूत भारत बंद को सफल बनाने को लेकर तमाम संगठित और  असंगठित मजदूरो को गोलबंद कर जबरदस्त आम हडताल करना होगा।ताकि केन्द्र सरकारके श्रमिक विरोधी नीतियो को ध्वस्त किया जा सके।आज के इस कन्वेंशन मे बडी संख्या मे रोहतास जिले के विभिन्न मजदूर संगठनों ने भाग लिया और आम हडताल को सफल बनाने की रणनीति और नीति व्यापक रूप से चर्चा की।

  वहीं सीपीआई के जिला सचिव बॄज मोहन सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आहूत आम हडताल को सफल बनाने के लिए हमे श्रमिक वर्ग केअधिकारों के लिए गोलबंद होकर संघर्ष की आवश्यक पर बल दिया।

कन्वेंशन मे हिंद मजदूर सभा,एकटू, एटक,बीएसएसआरयू, बैंक एसोसिएशन,एलआईसी एसोसिएशन, ग्रामीण मजदूर यूनियन, आईएनटीयूसी,रेल कर्मचारी यूनियन,एआईबीईए सहित कई श्रमिक संगठनों ने बैठक में हिस्सा लिया।

कन्वेंशन मे प्रमुख बैंक श्रमिक नेता अखिलेश कुमार, मुकेश कुमार,भोला शंकर सिंह, शीवजी राय,राजेन्द्र प्रसाद,बिनोद पासवान,रेल नेता वीरेंद्र पासवान, रामकिशून,श्रीराम राय,बबन सिंह, राजू कुमार, सुभाष विद्रोही,सत्येंद्र पासवान, लाल बिहारी सिंह, गिरजानंदन सिंह,अमरेश कुमार आदि सहित बडी संख्या मे जिले के विभिन्न क्षेत्रो से सैकड़ो मजदूर उपस्थित थे।