रिपोर्ट ;- वारिस अली
डेहरी /रोहतास
जनवादी ऑटो चालक मजदूर संघ की डिहरी इकाई के आह्वान पर डिहरी नगर व आस-पास के कस्बों में ऑटो चालकों ने अखिल भारतीय मजदूर हड़ताल के समर्थन में ऑटो चालन बंद कर अपनी मांगों के समर्थन में सड़क पर उतरे। संघ के नेतृत्व में डिहरी नगर में एक जुलूस निकाला गया जिसमें सैकड़ों की संख्या में शामिल ऑटो चालकों ने डिहरी अनुमंडल एवं रोहतास जिला प्रशासन के विरुद्ध अपना गुस्सा प्रकट करते हुए अपनी मांगों के पक्ष में नारे भी लगाएं उनकी मांगों में डेहरी नगर के थाना चौक तिकोनिया के पास स्थायी ऑटो स्टैंड बनाने, विभिन्न चौक-चौराहों पर चलन्त ऑटो स्टॉपेज बनाने, रेलवे स्टेशन रोड में जिला परिषद के नाम पर वसूले जा रहे 20 ₹ दैनिक टैक्स का रोक लगाने एवं प्रदूषण एवं फिटनेस संबंधी दण्ड राशि को समाप्त करने आदि मांगें प्रमुख थी।
इस मोके पर संघ के अध्यक्ष मकसूद खान, सचिव हिरण यादव ने डिहरी नगर में ऑटो बंदी को पूर्ण सफल बताते हुए कहा कि मांगें पूरी होने तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। बंदी एवं हड़ताल को सफल बनाने हेतु संघ के नेता वृज पाण्डेय, चंदन पासवान, अजय यादव, दिनेश चौधरी, टेमन खान, उपेन्द्र पाण्डेय, धंजय चौधरी, तस्लीम खान, सलमान, रामाशंकर सिंह आदि ने ऑटो चालकों के जुलूस का नेतृत्व किया।
