रिपोर्ट:-मयंक शास्त्री
बारुण(औरंगाबाद):- शहीद भगत सिंह खेल मैदान में सोमवार को फुटबॉल टूर्नामेंट का शुरुवात किया गया। जिसका उद्घाटन बीडीओ अशुतोष कुमार,जीएम सुधीर सिंह,थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा,राजद महासचिव डॉ चंदन सिंह,धमनीं मुखिया अजय सिंह,भोपतपुर मुखिया प्रतिनिधि कमलेश सिंह,बर्डी खुर्द मुखिया प्रतिनिधि मंजीत कुमार, काजीचक मुखिया उदय कुमार पासवान व अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया। कमिटी के अध्यक्ष राजेश सिंह,उपाध्यक्ष कृष्ण चौधरी,सचिव बाबूधान सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट का फाइनल मैच 13 मार्च को खेला जाएगा। वही सोमवार को अरवल व सासाराम के बीच मैच खेला गया। जिसमें अरवल ने एक गोल व सासाराम ने दो गोल मारकर विजयी हुआ। मौके पर उपाध्यक्ष सह निदेशक एसके कंट्रक्शन सुरेंद्र कुमार,कोषाध्यक्ष ललन चौधरी, लोजपा के सतिश सिंह, जदयू के निरज यादव,विष्णु देव आचार्य के साथ अन्य मौजूद रहें।