*बारुण में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की एकदिवसीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का हुआ आयोजन*

रिपोर्ट:-मयंक शास्त्री
बारुण(औरंगाबाद):- ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की एकदिवसीय उन्मुखीकरण सह कार्यशाला का आयोजन बारुण के प्रखंड सभागार में किया गया।जिसमे प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो के जनप्रतिनिधिगण शामिल हुए। वही इस कार्यशाला में जिला समन्वयक रौशन कुमार व शशिकान्त कुमार के साथ प्रखंड के धमनी पंचायत के मुखिया अजय सिंह व बर्डी खुर्द के मुखिया प्रतिनिधि मंजीत कुमार शामिल हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधियो को लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के दूसरे चरण के तहत ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य किया जाना है। इसके क्रियान्वयन के लिए प्रखंड के दो पंचायतों का चयन किया गया है।  संबंधित पंचायतों के सभी वार्ड में जागरूकता सभा का आयोजन किया जाएगा। इन पंचायतों में खुले में शौच मुक्ति के स्थायित्व सहित ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्य की शुरुआत होगी। इसके लिए जनप्रतिनिधियों एवं इससे जुड़े कर्मियों के क्षमतावर्धन को लेकर प्रशिक्षण दिया गया। नाला निर्माण,सोख्ता निर्माण कराना है। प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्य किया जाएगा। उससे तैयार कम्पोस्ट का उपयोग खेती में किया जाएगा। साथ ही प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन पर कार्य किया जाएगा।प्रखंड समन्वयक कुमारी स्मिता ने बताया कि प्रखंड स्तर पर प्रखंड अनुश्रवण इकाई के अध्यक्ष बीडीओ होते हैं।जबकि सदस्य सचिव प्रखंड स्वच्छता समन्यवक होते हैं। पंचायत स्तर पर ग्राम पंचायत क्रियान्वयन समिति के अध्यक्ष मुखिया एवं सदस्य सचिव पंचायत सचिव होंगे।