सासाराम बिक्रमगंज और भोजपुर जिला में केंद्रीय मंत्री का हुआ भव्य स्वागत÷ एलेग्जेंडर खान




रिपोर्ट ;- वारिस अली 

डेहरी/रोहतास 

रोहतास जिला से लेकर  भोजपुर जिला में केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह जी का भव्य स्वागत पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया है यह बात बिक्रमगंज से स्वागत करने के बाद सासाराम पहुंचने पर बिहार जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष अलेक्जेंडर खान ने कही उन्होंने बताया भोजपुर जिला में निवर्तमान भोजपुर जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के निवर्तमान अध्यक्ष अकबर अली के नेतृत्व मैं पहुंचे सैकड़ों की संख्या मैं अल्पसंख्यक समुदाय के साथ आरसीपी सिंह जी को फूलों का गुलदस्ता हार अरबी गमछा और टोपी पहना कर स्वागत किया है अलेक्जेंडर खान ने हमारे वरिष्ठ संवादाता वारिस अली को बताया की एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए भोजपुर जिला के रास्ते रोहतास जिला के बिक्रमगंज में जदयू पार्टी की नेत्री अरुणा सिंह के यहां पहुंच कर अरुणा सिंह जी के भी मार्ट मॉल का उद्घाटन किया माननीय मंत्री जी के साथ पूर्व विधायक अभय सिंह कुशवाहा और चंदन सिंह भी थे भोजपुरी जिला से रोहतास जिला में प्रवेश करने के बाद मेरे साथ अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के लोग और मेन पार्टी के लोगों ने माननीय मंत्री जी को फूलों का गुलदस्ता और फूलों का हार देकर स्वागत किया उस समय स्वागत करने वालों में मौजूद थे रोहतास जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के निवर्तमान अध्यक्ष असलम अंसारी निवर्तमान प्रदेश महासचिव मुज्तबा अहमद उर्फ गुड्डू कमलेश कुमार चंद्रवंशी जावेद अलेक्जेंडर नकीब अहमद बिक्रमगंज प्रखंड के निवर्तमान जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष मोइनुद्दीन हसन आफताब आलम सरफराज आलम रोहतास जिला जदयू के अध्यक्ष अजय सिंह कुशवाहा रिंकू सिंह राजेश सोनकर स्वागत करने के बाद माननीय मंत्री आरसीपी सिंह के साथ अरुणा सिंह के मॉल तक पहुंचे जहां माननीय मंत्री जी ने बिक्रमगंज बाजार में मॉल का फीता काटकर उद्घाटन किया एलेग्जेंडर खान ने भोजपुर जिला के निवर्तमान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अकबर अली और सभी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता और अल्पसंख्यक समुदाय को माननीय मंत्री जी का भव्य स्वागत करने के लिए बधाई दिया उन्होंने कहा उन्होंने कहा अल्पसंख्यक समुदाय आज भी मजबूती के साथ जदयू पार्टी से जुड़ा हुआ है और जब तक अल्पसंख्यक समुदाय को पार्टी में सम्मान मिलता रहेगा पार्टी से जुड़े रहेंगे और जदयू पार्टी को मजबूत कर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के हाथों को मजबूत करेंगे नीतीश कुमार ने अल्पसंख्यक समुदाय के उद्धार के लिए अनेकों काम किया और सम्मान दिया है जो पिछली किसी सरकार ने नहीं दिया माननीय नीतीश कुमार जी विकास पुरुष के रूप में जाने जाते हैं पूरे बिहार के साथ सभी समुदाय का विकास किया है