रिपोर्ट ;-वारिस अली
डेहरी /रोहतास
जन अधिकार पार्टी लोकतांत्रिक के पदाधिकारियों की एक आवश्यक बैठक अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ एवं महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से तारबंगला वार्ड नंबर 38 में की गई जिसमें पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी उपस्थित हुए और विधानसभा घेराव करने को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया उल्लेखनीय है कि पार्टी के द्वारा 7 मार्च को विधानसभा घेराव की घोषणा पूर्व से की जा चुकी है जिसके तैयारी के लिए रोहतास जिला के सभी विंग के पदाधिकारी अपने-अपने ढंग से तैयारी में लगे हुए हैं और पदाधिकारियों ने बताया कि लगभग 2000 सिपाही जन अधिकार पार्टी के बैनर तले हमारे रोहतास जिला से विधानसभा तक पहुंचेंगे और अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार प्रदर्शन करेंगे उक्त जानकारी देते हुए प्रधान महासचिव विनोद यादव और अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सरफुद्दीन अंसारी और महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष रिजवाना खातून ने दीया पार्टी द्वारा पांच सूत्री मांगों के समर्थन में आंदोलन किया जाएगा जिनमें मुख्य रुप से बेरोजगारी के मामले में सबसे अधिक बिहारी क्यों बिहार को विशेष राज्य का दर्जा क्यों नहीं जमीन बालू शराब मेडिकल शिक्षा व्यवस्था का संरक्षक कौन है भ्रष्ट नेता एवं कर्मचारी और अधिकारी के पास अकूत संपत्ति कैसे जांच में विलंब क्यों महिलाओं की और आम जनता के जानमाल की हिफाजत कौन करेगा इसकी रक्षा सुरक्षा की गारंटी . दो और खिलवाड़ बंद करो इत्यादि मामलों पर सर्वसम्मति से फैसला लिया गया नेताओं ने कहा कि यात्री बस और रेल के द्वारा कार्यकर्ता हजारों की संख्या में पटना पहुंचेंगे विधानसभा घेराव. संरक्षक एवं पूर्व सांसद पार्टी नेता माननीय पप्पू यादव जी के नेतृत्व में होगा बैठक में दर्जनों लोग शामिल हुए