रिपोर्ट ;-गौतम कुमार
डेहरी /इंद्रपुरी
इंद्रपुरी थाना परिसर में गुरुवार को शबे बरात एवं होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता थानाध्यक्ष राकेश गोसाई ने की बैठक में क्षेत्र से आए हुए पूजा समिति, जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच सरकार के गाइडलाइन को बताते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति बहाल करना मेरी प्राथमिकता है आप सभी मिलजुल कर त्यौहार को खुशहाली से शांतिपूर्वक मनाएं क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले शराबी एवंअसामाजिक तत्वों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी आवश्यकता पड़ने पर उन पर कठोर कार्रवाई भी की जाएगी त्यौहार के दिन प्रत्येक गांव में पुलिस गश्त करेगी ताकि कोई अप्रिय घटना ना हो सके मौके पर बड़ीहा गांव के वार्ड नंबर 2 के ग्राम कचहरी पंच व डेहरी मंडल भाजपा अध्यक्ष आनंद कुमार पांडे, पैक्स अध्यक्ष गुप्तेश्वर सिंह, एसआई सुरेंद्र शर्मा, एएसआई मनीष शर्मा समेत दर्जनों लोग उपस्थित हुए