रिपोर्ट ;- वारिस अली
डेहरी /रोहतास
होली त्यौहार एवं शबे बारात पर्व दोनों करीब साथ ही साथ होना है इस को ध्यान में रखते हुए प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था बनाने के लिए प्रयत्नशील है सरकार द्वारा दिए गए गाइडलाइन के अनुसार शांतिपूर्ण आप अशीष चौहान के पूर्ण वातावरण में दोनों समाज के लोग अपना-अपना धार्मिक त्योहार खुशहाली के साथ मनाएं इसके लिए प्रशासन के सहयोग में हमेशा खड़ा रहने वाले नगर पूजा समिति और नगर मोहर्रम कमेटी के सदस्यों के साथ एक आवश्यक बैठक डेहरी प्रखंड विकास पदाधिकारी सिरी पुरुषोत्तम त्रिवेदी एवं नगर थाना अध्यक्ष श्री राजीव कुमार की उपस्थिति में बैठक की गई जिसमें दोनों पक्ष से विचार लेकर सरकार के दिए गए गाइडलाइन का पालन करते हुए शांतिपूर्वक और आपसी भाईचारे के स्थान त्यौहार मनाने का संकल्प लिया गया नगर पूजा समिति अध्यक्ष प्रमोद तिवारी एवं नगर मोहर्रम कमेटी के अध्यक्ष महफूज अंसारी एवं अन्य लोगों ने अपने-अपने विचार को प्रशासन के प्रतिनिधि के समक्ष रखते हुए कहा कि डेहरी शहर गंगा जमुनी तहजीब का मिसाल रहा है यहां के लोग इतने अच्छे हैं जिसकी तारीफ बरसों से की जाती है पिछले दिनों कई त्यौहार एक साथ हुए हैं दोनों धर्म के लोगों ने एक दूसरे का सहयोग करते हुए अपना अपना त्यौहार मनाया है यह एक मिसाल है जिसके लिए नगर पूजा समिति और मोहर्रम कमेटी दोनों के पदाधिकारी बधाई के पात्र हैं दोनों कमेटी ने प्रशासन के अधिकारियों को आश्वस्त किया कि हम लोग सौहार्दपूर्ण वातावरण में अपने अपने त्यौहार को शांतिपूर्वक मनाएंगे जहां जरूरत पड़ेगी वहां प्रशासन को सहयोग देना पड़ेगा पदाधिकारियों ने दोनों कमेटी के बातों को सुनकर हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया उक्त बैठक में धर्मो चौधरी अरुण शर्मा तपेश्वर सिंह यादव कुंवर जी दारा सिंह दीपक शर्मा जोखन चंद्रवंशी शहनवाज उर्फ छोटू खान पीर मोहम्मद राइन शाहनवाज खान असलम कुरेशी सुनील शरद इत्यादि लोग उपस्थित हुए