रिपोर्ट ;- गौतम कुमार
डेहरी /रोहतास
गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित नारायण कृषि विज्ञान संस्थान द्वारा विश्व जल दिवस ' के अवसर पर अतिथि व्याख्यान, राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, छात्रों द्वारा पोस्टर प्रदर्शनी एवं मॉडल प्रस्तुति का आयोजन किया गया ।
गोपाल नारायण सिंह विश्वविधालय के कुलपति प्रो० एम ० एल वर्मा ने घटते हुए भू जलस्तर और उससे संबंधित जटिलताओं का लोगों के दैनिक जीवन और स्वास्थ्य पर पड़ने वाले आयामों की चर्चा की। विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ ० आर ०एस० जैसवाल ने जल संचयन में पारंपरिक तरीकों के महत्व के बारे में बताया। मुख्य अतिथि प्रो ० आर० एम ० सिंह ने सभी छात्र छात्राओं को जल के वैज्ञानिक आयाम और कृषि के अनिवार्यता के बारे में अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जल के अभाव में भविष्य में हमे प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से अनगिनत चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। संस्थान के निदेशक डॉ ० ए ०पी० सिंह ने मृदा में जल के प्रबंधन के बारे में संक्षिप्त रूप से अवगत कराया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया और अपने मॉडल और पोस्टर को प्रदर्शित किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ ० सशांक शेखर , स्वागत संबोधन डॉ० तृषा सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ० भास्कर प्रताप सिंह ने किया। संस्थान के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान दिया ।
