महिला उत्पीड़न के मामले में आरोपी को छोड़े जाने के खिलाफ विधायक के साथ सैकड़ों महिलाओं ने धरना प्रदर्शन किया



रिपोर्ट ;-वारिस अली 

डेहरी/रोहतास 

डेहरी नगर महिला थाना मैं छेड़खानी के आरोप में स्थानीय जदयू नेता को महिलाओं ने थाने के समक्ष बुरी तरह पीटने का काम किया जान बचाने के लिए नेता महिला थाना में घुस गए और अब उन्हें सुरक्षा  मिला उक्त मामले में मोहन बिगहा निवासी रीता देवी पति बहादुर शाह ने गत 17 मार्च को अपना लिखित आवेदन महिला थाने को देते हुए कहा है कि जदयू नेता मोदनारायण सिंह द्वारा मुझे जबरन घर में खींच कर ले जाकर छेड़खानी और मेरे साथ यौन संबंध बनाने का प्रयास किया इत्यादि कई गंभीर आरोप लगाए हैं

उल्लेखनीय है कि पीड़ित महिला थाने के गेट पर. पहुंची तो वहां नेता जी भी पहुंच गए जदयू नेता को महिलाओं और उनके समर्थकों द्वारा थाने के सामने पटक कर चप्पल जूते से पीटा गया  नेताजी को थाने पर पहुंचना महंगा पड़ गया किसी तरह नेताजी जान बचा ली है और पुलिस कस्टडी में रात भर रहे  उन्हें पुलिस ने छोड़ दिया इस बात की भनक पीड़िता और समर्थकों को लग गई पीड़िता ने राजद के नगर अध्यक्ष शांति देवी के साथ विधायक फतेह बहादुर सिंह का दरबार खटखटाया और अपनी आप बीती सुना दी इसके बाद विधायक ने अपने महागठबंधन के समर्थकों के साथ सैकड़ों महिलाओं का हुजूम लेकर थाना चौक पर धरना प्रदर्शन करते हुए रोहतास पुलिस कप्तान आशीष भारती को धरना स्थल पर बुलाने का घंटों इंतजार किए लगभग 2 4 घंटे तक कड़ी धूप में सैकड़ों महिलाएं जमी रही और सड़क आवागमन बाधित रहा भीड़ को संभालने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद थे वही विधायक ने कहा कि सुशासन के मुखिया के इशारे पर आरोपित को थाना से छोड़ दिया गया बिहार में रोज दिन हत्या बलात्कार महिला उत्पीड़न का मामला हो रहा है आज महिलाएं सुरक्षित नहीं है और पुलिस बिक गई है महिला थाना अध्यक्ष द्वारा आरोपित को रातों-रात छोड़ दिया गया इसके आक्रोश में सैकड़ों महिलाओं ने पुलिस और एसपी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाते रहे अंततः विधायक का लिखित ज्ञापन लेने के लिए इंस्पेक्टर और थाना अध्यक्ष धरना स्थल पर पहुंचे लेकिन विधायक फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि जब तक एसपी नहीं आएंगे मैं अपना ज्ञापन नहीं दूंगा प्रोटोकॉल के अनुसार एसपी को ही ज्ञापन देना है उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मैं महिला थाना अध्यक्ष और एसपी और जिला प्रशासन के जिला अधिकारी के खिलाफ विधानसभा में आवाज बुलंद करने जा रहा हूं इसके बाद धरना को समाप्त किया गया उक्त धरना में राष्ट्रीय जनता दल एवं महागठबंधन के समर्थक नेता गण एवं  दर्जनों पदाधिकारी भाकपा माले के अशोक सिंह कविता जाधव बैंक एम्पलाइज एसोसिएशन के कॉमरेड बृजमोहन सिंह राजद के शिवपूजन शास्त्री प्रकाश पासवान श्री भगवान सिंह यादव मुकेश यादव राहुल कुमार गुड्डू जय नाथ वर्मा वीरेंद्र सिंह कुशवाहा बस लाल सिंह यादव महिला नगर अध्यक्ष शांति देवी किरण देवी मंजू देवी सुमित्रा देवी संगीता देवी उर्मिला कुशवाहा इत्यादि लगभग 300 की संख्या में महिलाओं का हुजूम जमा रहा