रामनवमी शोभायात्रा निकालने की तैयारी को ले बजरंग दल की बैठक


 

रिपोर्ट ;-गौतम कुमार 

डेहरी /रोहतास 

अप्रैल को रामनवमी की शोभायात्रा निकालने की तैयारी को लेकर मंगलवार को 12 पत्थर दुर्गा मंदिर के प्रांगण में विश्व हिन्दू परिषद् बजरंग दल की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता बजरंग दल नगर संयोजक दीपक कुमार दास ने की। बैठक में शहर में निकाले जाने वाले शोभा यात्रा की तैयारी को लेकर विचार विमर्श किया गया । बताया गया कि इस बार की शोभायात्रा में हाथी घोड़े के अलावा ढेर सारी झांकियां भी शामिल होगी। जैसे- श्रीराम मंदिर, मथुरा मंदिर, काशी मंदिर  एवं गौरक्षा, गौ सुरक्षा झॉकी ढोल-नगाड़े के साथ अखाड़ा कि कलाबाजी भी इस बार निकाली जायेगी। भगवान श्रीराम की शोभायात्रा गुजरने वाले मार्ग को पर भगवा झंडे से पाट दिया जायेगा। रास्तों कि साफ-सफाई कराई जायेगी। भगवान श्रीराम के चित्रों के साथ शहर की भव्य सजावट की जायेगी। बजरंग दल के नगर संयोजक दीपक कुमार दास ने बताया कि जिले वासियों से भारी संख्या में शोभायात्रा में भाग लेने की अपील की, और इस बार विश्व हिन्दू परिषद्  बजरंग दल को खुल कर सहयोग करे। कोरोना संक्रमण को देखते हुए राज्य सरकार की जारी गाइडलाइन के अनुसार पूजा-पाठ एंव शोभायात्रा मे माक्र्स लगा कर सामिल होगें। बैठक में बजरंग दल के नगर सह संयोजक चंदन गुप्ता,गौरक्षा प्रकाश कुमार, आकाश दीप, बिट्टू कुमार, नगर अखाड़ा प्रमुख नीरज कुमार, विद्यालय प्रमुख देवा कुमार, अमित कुमार केशरी, बिट्टू गुप्ता, आदित्य यादव, आशीष यादव, आर्यन राज, सन्नी कुमार, अमन कुमार, मोनू कुमार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।