रिपोर्ट ;-मयंक शास्त्री
बारुण(औरंगाबाद):- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के द्वारा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन मोहनगंज स्थित दुर्गा क्लब में किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में बारुण प्रखंड विकास पदाधिकारी आशुतोष कुमार,थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा,बारुण जीविका बीपीएम पिंकी कुमारी, ब्रह्माकुमारी पाठशाला की प्रियंका कुमारी ने फीता काट कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा प्रमुख ज्योति कुमारी और खुशी कुमारी ने किया। बीडीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि आज के समय में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की जरूरत है। हमारे समाज में बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियां महिलाओं के लिए अभिशाप है। इसे रोकने के लिए जागरूकता की जरूरत है। वहीं थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा के महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिलाओं के प्रति सम्मान का भाव और समानता का अधिकार ही उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। कहा कि महिला सशक्तिकरण में ये ताकत है कि वो समाज और देश में बहुत कुछ बदल सकें। वो समाज में किसी समस्या को पुरुषों से बेहतर ढ़ंग से निपट सकती है। वो देश और परिवार के लिये अधिक जनसंख्या के नुकसान को अच्छी तरह से समझ सकती है। अच्छे पारिवारिक योजना से वो देश और परिवार की आर्थिक स्थिति का प्रबंधन करने में पूरी तरह से सक्षम है। जीविका बीपीएम पिंकी कुमारी ने महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने के के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर अभाविप के नगर छात्रा प्रमुख अंजली पाण्डेय, छात्रा प्रमुख अंजली प्रकाश, ज्योत्स्ना कुमारी,रंजन कुमार, ज्ञानरंजन के साथ अन्य लोग मौजूद रहे।