रिपोर्ट ;- गौतम कुमार
डेहरी /रोहतास
स्टूडेंट रिसर्च सोसायटी नारायण स्कूल ऑफ लॉ ,गोपाल नारायण सिंह विश्वविद्यालय के तत्वावधान में महिला दिवस के अवसर पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया। वाद विवाद का विषय "क्या भारत महिलाओं के लिए सुरक्षित है" था।इसमें प्रथम स्थान वीवी एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र प्रकाश सिंह एवं बीएएलएलबी प्रथम वर्ष की छात्रा अदिबा हुसैन ने प्राप्त किया द्वितीय स्थान बीए एलएलबी द्वितीय वर्ष के छात्र मोहम्मद आरिफ इमाम एवं बी ए एल एल बी के छात्र जितेंद्र कुमार एवं प्रथम वर्ष की छात्रारश्मि कुमारी ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता का आयोजन महाविद्यालय के शिक्षक एवम् स्टूडेंट रिसर्च सोसायटी के संयोजक डॉ संजय कुमार सिंहएवम् डॉ अभिषेक श्रीवास्तव,सह संयोजक रामचंद्र यादव एवं सदस्य एवं सौरभ् कुमार तथा सुबोध कुमार सिंह की देखरेख में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन बीएएलएलबी तृतीय वर्ष की छात्रा निदा खुर्शीद एवं बी ए एल एल बी की तृतीय वर्ष के छात्र संजीव कुमार सिंह ने किया।