शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई अभाविप का जिलास्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता


 

रिपोर्ट ;- मयंक शास्त्री 

औरंगाबाद:- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, औरंगाबाद के द्वारा स्वामी विवेकानंद जी के जयंती के उपलक्ष में आयोजित जिला स्तरीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आज औरंगाबाद जिले के औरंगाबाद के सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय, ओबरा के हाई स्कूल ओबारा, गोह प्रखंड के गांधी स्मारक उच्च विद्यालय,  रफीगंज प्रखंड के आरबीआर उच्च विद्यालय एवं डॉ विजय कुमार सिंह महाविद्यालय, मदनपुर प्रखंड के अनुग्रह उच्च विद्यालय एवं प्रोजेक्ट जयप्रभा कन्या उच्च विद्यालय, कुटुंबा प्रखंड के जनता इंटर कॉलेज अम्बा नबीनगर प्रखंड के प्रीमियम कोचिंग सेंटर, बारुण प्रखंड के सरस्वती टीचिंग सेंटर, देव प्रखंड के सूर्य नारायण इंटर महाविद्यालय केंद्रों में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिसमें 8000 छात्र-छात्राएं भाग ली। इसके बारे में जानकारी देते हुए जिला संयोजक ने बताया यह परीक्षा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 12 जनवरी स्वामी 

विवेकानंद जी के जन्म दिवस के अवसर पर 9 जनवरी को प्रस्तावित थी। जिसके लिए सभी तैयारी पूरी हो गई थी। परंतु कोरोना के बढ़ते हुए मामले को देखते हुए सरकार द्वारा लागू किए गए नियम जिसमें सभी शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए थे। जिसके चलते परीक्षा की तिथि स्थगित कर दी गई थी। उसके बाद कोराेना के मामले कम होने एवं सभी शिक्षण संस्थान खुलने के बाद सर्व सहमति से 6 मार्च को परीक्षा आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। जिसके उपरांत यह परीक्षा संपन्न हुई। इस बारे में जानकारी देते हुए प्रदेश प्रमुख पुष्कर अग्रवाल एवं प्रदेश कार्यसमिति आशिका सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद युवाओं के बीच स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को फैलाने एवं विद्यार्थियों को एक मंच प्रदान करने के लिए आयोजित किया गया है। इसके लिए हर प्रखंडों में कार्यकर्ताओं ने घूम घूम कर हजारों छात्र छात्राओं से फॉर्म भरवाया। यह परीक्षा में अभाविप के द्वारा 2 वर्ग में बांटा गया, जिसमें 9th और 10th क्लास के बच्चे जूनियर वर्ग में शामिल किए गए एवं ग्यारहवीं एवं बारहवीं के बच्चे सीनियर वर्ग में शामिल किए गए। दोनों वर्गों में से 25-25 सफल छात्र छात्राओं को पुरस्कार दिया जाएगा। जिसमें प्रथम स्थान लाने वाले दोनों वर्गों के प्रतिभागियों को टैब, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को एक साइकल एवं तीसरे स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को स्टडी टेबल एवं अन्य को उचित पुरस्कार दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा औरंगाबाद जिले के अनुभवी शिक्षकों एवं प्राचार्य को देखरेख में किया जा रहा है। कॉपियों का मूल्यांकन भी अनुभवी प्राचार्य के द्वारा ही किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा 12 मार्च को शहर के सबसे बड़े शिक्षण संस्थान सच्चिदानंद सिन्हा महाविद्यालय में कार्यक्रम के माध्यम से सभी सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। जिसमें जिले के गणमान्य लोग एवं अभाविप के वरिष्ठ अधिकारी भाग लेंगे।