बारुण(औरंगाबाद):- बारुण थाना क्षेत्र केशव मोड़ से शनिवार को देर शाम में देशी कट्टा व शराब के साथ एक स्कार्पियो को बारुण पुलिस ने जप्त किया है। साथ में एक अन्य वाहन को भी जब्त किया गया। थानाध्यक्ष धनंजय शर्मा ने बताया कि स्थानीय लोगों के द्वारा सूचना मिला कि केशव मोड़ स्थित एचपी पेट्रोल पम्प के समिप संदिग्ध अवस्था में एक काले रंग का स्कार्पियो खड़ी है।जिसकी सूचना पर पुलिस अधिकारी व पुलिस बल को जांच के लिए भेजा गया। जब वहां पहुंच कर जांच पड़ताल किया गया तो स्कार्पियो लावारिस खड़ी थी। लवारिस अवस्था में स्कार्पियो को जप्त करते हुए स्कार्पियो की जांच की गयी तो उसमें से एक देशी कट्टा और टनाका कम्पनी के आठ बोतल देशी शराब को बरामद किया गया। साथ ही बताया कि स्कार्पियो नम्बर जेएच 10 बी.जेड 1225 है। जिस पर प्राथमीकी दर्ज कि गई है। वही लाल रंग की पास में ही खड़ी आल्ट्रोज नामक कार को भी जप्त किया गया।जिसे जांच में रखा गया है। वही शराब व देशी कट्टा जब्त के मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है। जिसमें अज्ञात वाहन मालिक को अभियुक्त बनाया गया है।