रिपोर्ट ;- मयंक शास्त्री
औरंगाबाद:-औरंगाबाद जगदेव नगर स्थित महर्षि सदगुरू सदाफल देव आश्रम में प्रदेश स्तरीय नवगठित विहंगम योग संत समाज कि अभिनंदन सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश युवा अध्यक्ष संजय सिंह व संचालन अवधेश सिंह ने किया। बतौर मुख्य अतिथि बिहार प्रदेश के महामंत्री भूपेंद्र नारायण राय ,मंत्री मंजू पाण्डेय, रामचंद्र सिंह, उमेश प्रसाद ने सदगुरुदेव के चित्रों पर माल्यार्पण कर व अखंडद्वीप को प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अतिथियों को माला पहनाकर, अंगवस्त्र के साथ प्रतिक चिंह भेंट कर स्वागत किया गया। दक्षिणी बिहार प्रदेश के महामंत्री भूपेंद्र नारायण सिंह ने गठित नये कार्यकारिणी की बीच सभी को सम्बोधित करते हुए कहा कि विहंगम योग विशुद्ध आध्यात्मिक संस्थान है। विहंगम योग का ज्ञान नूतन नही बल्कि प्राचीन है और अनुभवात्मक है। मातृशक्ति प्रबल शक्ति है। संत समाज में मातृशक्तियों की भूमिका अहम है। युवा संत समाज की कार्य अद्भुत है। न्यूनतम उम्र से ही आध्यात्म की ओर बढ़ जाते है एक युवा, जो समाज के लिए शुभ संकेत है। साथ ही साथ वृद्ध लोग भी कम नही है। एक अभिभावकों की भूमिका में संत समाज का विकास कराता है। बिहार प्रदेश में 33333 घरों में यज्ञ की अग्नि को प्रज्वलित करने के तीनों वींग की अथक प्रयास करना होगा। सदगुरू की प्रचार सेवा ही सर्वश्रेष्ठ सेवा है। कहा यज्ञ की अग्नि के साथ स्वर्वेद की लहरें कम न हो। जन-जन तक स्वर्वेद पहुंचे। इस दौरान यज्ञमंत्री रामचंद्र पाण्डेय,बसंत गोस्वामी, प्रदेश समन्वयक ओमशेखर, युवा मंत्री मिथलेश कुमार,जिला निरीक्षक उमेश सिंह, डा.श्यामनारायण प्रसाद,अजय गुप्ता, विनोद वर्मा,पुरोहित प्रदीप शास्त्री, आचार्य मयंक शास्त्री, निरज पाण्डेय, धीरेंद्र शर्मा, सुनिल संगम,अजय गुप्ता,चन्दन अग्रवाल, दीपक कुमार,डा.प्रकार, शिवम मिश्रा, राखी देवी,प्रभा देवी,कलाउती देवी,बेबी देवी,पुष्पा देवी,लालमोहन प्रजापति, के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।