*बारुण में होली मिलन समारोह तिथि को लेकर बैठक में निर्धारित हुआ 16 मार्च*

रिपोर्ट:-मयंक शास्त्री
बारुण (औरंगाबाद):- बारुण प्रखंड क्षेत्र के वेदव्यास आश्रम परिसर बारुण में होली मिलन समारोह आयोजित करने के लिए एक बैठक की आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता राज्यसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह एवं संचालन समाजसेवी रंजीत कुमार चौधरी उर्फ नंदी ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद गोपालनारायण सिंह के साथ सभी गणमान्यों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।  बैठक में उपप्रमुख, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, सरपंच, पंच के साथ अन्य ग्रामीणों ने होली मिलन समारोह को आयोजित करने के लिए सर्वसम्मति से एक तिथि का निर्णय लिया है। जिसकी घोषणा राजसभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने की। गोपाल नारायण सिंह ने बताया कि सबकी सहमति प्राप्त करते हुए 16 मार्च को होली मिलन समारोह का तिथि तय हो चुका है। इसमें किसी तरह का राजनीतिक भेद भाव का मतलब नही है। इसमें किसी भी पार्टी के कोई भी लोग शामिल हो सकते हैं। इस दौरान भाजपा कार्यसमिति सदस्य सह जिला प्रभारी त्रिविक्रम सिंह,उप प्रमुख प्रतिनिधि विजय कुमार सिंह, जिला पार्षद धनंजय सिंह, मंडल अध्यक्ष प्रविण सिंह, अजित शर्मा, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार सिंह, शिक्षक राजेश कुमार चौधरी, बर्डी खुर्द मुखिया प्रतिनिधि मंजीत कुमार सिंह, पारस सिंह, प्रिंस सिंह, ठिकेदार धर्मेंद्र सिंह के साथ सैकड़ों लोग मौजूद रहे।