रिपोर्ट ;- वारिस अली
डेहरी /रोहतास
डेहरी नगर थाने के गेट के समीप सैकड़ों महिलाओं ने सड़क किनारे बैठ कर हाथ में तख्ती लिए हुए मांग किया कि जदयू नेता पर जो आरोप लगाया गया है वह एक साजिश के तहत किया गया कार्य है इसलिए उस केस को वापस लिया जाए और उनकी पिटाई करने वाले लोगों की शीघ्र गिरफ्तारी की जाए महिलाओं द्वारा देहरी के विधायक के खिलाफ भी नारेबाजी की गई इस मामले में पुलिस कार्रवाई करने में बहुत सावधानी और तत्परता से निष्पक्ष निर्णय देते हुए कार्रवाई करने के मूड में है कि पिछले दिनों जदयू नेता की खीचाई छेड़खानी एवं कई गंभीर आरोपों के मामले को लेकर थाने के समक्ष की गई थी तथा पीड़िता के पक्ष में महागठबंधन के नेताओं द्वारा लगभग 300 महिलाओं को लेकर थाने पर एवं सड़क पर प्रदर्शन किया गया था और आरोपी के गिरफ्तारी पीड़ित महिला को न्याय दिलाने की मांग की गई थी सूत्र बताते हैं कि इस मामले में अब राजनीतिक रोटी सेकने वाले कई सफेदपोश लोग पर्दे के आड़ में अपना करतब दिखाने में लग चुके हैं पुलिस के सामने उलझन पैदा हो गया है सत्ता पक्ष और विपक्षी दोनों के तरफ से अलग-अलग कारगुजारी होने लगे हैं जिसका मजा माफिया और अपराधी भी ले रहे हैं सूत्रों के अनुशार इस तरह के कई मामले थाने के सामने पूर्व में भी आए हैं लेकिन किसी में राजनीतिक द्वंद नहीं देखा गया और ना ही ऐसा करतब किसी के माध्यम से हुआ है इस घटना कार्य करने में संकटों का दंश झेलना पड़ रहा है घटना तो हुआ है जो जांच का विषय है घटना के पीछे पर्दे में क्या है इसका राज पुलिस को ही पता करना होगा लेकिन जमीनी हकीकत है कि सत्ता पक्ष और विरोधी दलों को आमने सामने हो चुके हैं अब देखना यह है कि यह मामला कौन सा मोड़ लेता है
