बिहार बनाम यूपी के बीच महिला फुटबॉल टूर्नामेंट में बिहार ने तीन गोल से यूपी को पराजित किया


रिपोर्ट :-वारिस अली 
डेहरी रोहतास
पहचान लाइफ स्पोर्ट्स फाउंडेशन मुंगेर एवं गुरुदेव स्पोर्ट्स क्लब मिर्जापुर यूपी के द्वारा डेहरी ऑन सोन पड़ाव मैदान में महिला टीम का फुटबॉल मैच संपन्न हुआ जिसमें बिहार की टीम पहचान लाइव स्पोर्ट्स फाउंडेशन के मोहम्मद हैदर के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने सफलता के साथ तीन गोल करते हुए यूपी के मिर्जापुर की टीम को पराजित कर दिया हजारों दर्शकों का भीड़ महिला फुटबॉल देखने के लिए जमा रहा खिलाड़ियों द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने के उपरांत यह बड़ी सफलता बिहार के टीम को मिल गई लोगों ने कहा कि बिहार बनाम यूपी के बीच या महिला फुटबॉल टूर्नामेंट हो रहा है जिसे देखने के लिए भीड़ में महिलाएं भी जुटी हुई थी आयोजक ललन सिंह उर्फ बड़ा बाबू के द्वारा यह मैच कराया गया जिसमें विजेता टीम को स्वर्गीय विष्णु विजय सिंह के नाम पर वार्ड पार्षद संजीत सिंह ने ट्राफी दिया उपविजेता को स्वर्गीय राजेंद्र चौधरी पूर्व चेयरमैन के नाम पर उनके पुत्र वार्ड पार्षद सोनू चौधरी ने ट्रॉफी दिया इसके पूर्व आगत अतिथियों का अंग वस्त्र से आयोजकों ने स्वागत किया जिसमें जिला परिषद अजय सिंह वार्ड पार्षद धर्म चौधरी अन्य लोगों को भी किया गया फुटबॉल मैच के आनंद उठाने वालों में देहरी नगर के थाना प्रभारी राजीव कुमार महिला थाना अध्यक्ष समय नगर के मुन्ना कसेरा फखरुद्दीन मंसूरी असलम कुरैशी आधा दर्जन वार्ड पार्षद मौजूद थे